
हैदराबाद, 8 मई . हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी विनय रंजन राय की पत्नी सुनंदा की हत्या का मामला सामने आया है. Police ने Friday को बताया कि 55 वर्षीय सुनंदा का शव प्रशासन नगर कॉलोनी स्थित उनके तीन मंजिला मकान की पहली मंजिल पर मिला.
Police को शक है कि इस हत्या में परिवार की हाल ही में रखी गई घरेलू सहायिका और उसके साथियों का हाथ है.
जानकारी के अनुसार, नेपाल की रहने वाली घरेलू सहायिका कल्पना ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कथित तौर पर सुनंदा की हत्या की और घर से नकदी व कीमती सामान लेकर फरार हो गई.
Police का मानना है कि हत्या रात करीब 2 बजे हुई.
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं. Police के मुताबिक, घरेलू सहायिका के दोनों साथी भी नेपाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
घटना के समय आंध्र प्रदेश के पूर्व Police महानिदेशक (डीजीपी) रहे विनय रंजन रे शहर से बाहर थे. घर के ऊपरी मंजिलों पर उनके बच्चे मौजूद थे, जबकि सुनंदा नीचे वाले हिस्से में अकेली थीं.
Police के अनुसार, घरेलू सहायिका ने अपने दो साथियों को घर में प्रवेश दिलाया. इसके बाद आरोपियों ने सुनंदा के हाथ बांध दिए और उनके मुंह में नोटों की गड्डी ठूंसकर दम घोंट दिया, जिससे उनकी मौत हो गई.
हैदराबाद Police आयुक्त वी. सी. सज्जनार ने मीडिया को बताया कि सुनंदा की मौत दम घुटने से हुई.
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. जुबली हिल्स Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
राज्य के Police महानिदेशक सीवी आनंद समेत कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे.
सज्जनार ने कहा कि शुरुआती जांच में यह मामला लूट के इरादे से की गई हत्या का लग रहा है और इसमें नेपाली गिरोह की संलिप्तता सामने आ रही है.
इस घटना से प्रशासन नगर इलाके में सनसनी फैल गई है, जहां कई आईपीएस और आईएएस अधिकारियों के घर हैं.
Police आयुक्त ने लोगों से घरेलू सहायकों को रखते समय सतर्कता बरतने की अपील की. उन्होंने कहा कि जो लोग पहले से नेपाली घरेलू सहायकों को रख चुके हैं, उन्हें सभी जरूरी सावधानियां अपनानी चाहिए.
उन्होंने दावा किया कि Mumbai , पुणे और Bengaluru जैसे शहरों में भी इसी तरह के अपराधों में नेपाली गिरोहों की संलिप्तता पाई गई है.
खैरताबाद से विधायक दनम नागेंद्र भी पूर्व आईपीएस अधिकारी के घर पहुंचे और शोक व्यक्त किया. उन्होंने भरोसा जताया कि Police जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी.
–
डीएससी