ममता बनर्जी पर दिलीप घोष का तीखा तंज, बोले- ‘न पार्टी बची, न पार्टी ऑफिस’

कोलकाता, 18 जून . पश्चिम बंगाल Government के मंत्री दिलीप घोष ने कई अहम Political मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी. ममता बनर्जी द्वारा हॉकर्स को हटाए जाने के खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी की स्थिति ऐसी हो गई है कि न उनके पास पार्टी बची है और न ही पार्टी कार्यालय.”

उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी से सब कुछ छिन गया है. अब हॉकर्स के मुद्दे को लेकर कुछ करने और सुर्खियों में बने रहने की यह उनकी आखिरी कोशिश है.

वहीं, Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी के बीच संभावित बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप घोष ने कहा, “Lok Sabha और विधानसभा की कार्यवाही तय नियमों के अनुसार चलती है और इसमें स्पीकर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. स्पीकर को आवश्यकता पड़ने पर किसी भी सदस्य को बुलाने का अधिकार है.”

फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी से जुड़े विवाद पर भी उन्होंने नाराजगी जताई. दिलीप घोष ने कहा कि मेसी जैसे विश्वप्रसिद्ध खिलाड़ी के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया और लोगों से करोड़ों रुपये इकट्ठा किए गए, लेकिन उन्हें मेसी को देखने तक का अवसर नहीं मिला, उससे बंगाल की छवि को नुकसान पहुंचा है.

उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है. मेसी के कार्यालय से एक ई-मेल मिला है, जिसमें कहा गया है कि वह इस मामले में किसी भी तरह से शामिल नहीं थे. उनके साथ केवल एक समझौता हुआ था.

ममता बनर्जी की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव के मुद्दे पर दिलीप घोष ने कहा कि जब ममता बनर्जी Chief Minister और गृह मंत्री थीं, तब वे स्वयं सुरक्षा व्यवस्था और अधिकारियों की तैनाती से जुड़े फैसले लेती थीं. अब सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करना राज्य Government की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा, “अगर सुरक्षा में बदलाव हुआ है तो इतना हंगामा करने की क्या जरूरत है. हां, अगर उन्हें सुरक्षा नहीं चाहिए तो यह अलग बात है.”

उन्होंने आगे कहा कि Wednesday शाम के बाद से पूर्व Chief Minister के आवास पर Police सुरक्षा तैनात नहीं है और वहां स्थित Police चौकी भी पूरी तरह खाली कर दी गई है.

वीकेयू/एएस

Leave a Comment