भारतीय सेना में चयनित मृगु सांब्याल का सम्मान, डीआईजी और एसएसपी ने किया सम्मानित

उधमपुर, 14 मार्च . कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस) परीक्षा में सफलता हासिल कर भारतीय सेना में चयनित होने वाली मृगु सांब्याल को जिला Police लाइन (डीपीएल) उधमपुर में सम्मानित किया गया. यह सम्मान समारोह उधमपुर-रियासी रेंज की डीआईजी सारा रिजवी (आईपीएस) और एसएसपी उधमपुर अमोद नागपुरे (आईपीएस) की मौजूदगी में आयोजित किया गया.

मृगु सांब्याल, जिला सशस्त्र रिजर्व के Police उपाधीक्षक उधमपुर, जतिंदर सिंह सांब्याल की बेटी हैं. उनका चयन वर्ष 2025 में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस) परीक्षा के माध्यम से भारतीय सेना के लिए हुआ है. वर्तमान में वह चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं.

मृगु सांब्याल ने दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है. अपनी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है.

सम्मान समारोह के दौरान डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज सारा रिजवी और एसएसपी उधमपुर अमोद नागपुरे ने मृगु सांब्याल को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके समर्पण तथा कड़ी मेहनत की सराहना की. उन्होंने कहा कि मृगु की सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे Police परिवार के लिए गर्व का विषय है. अधिकारियों ने कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें सशस्त्र बलों में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी.

इस अवसर पर मौजूद Police अधिकारियों और कर्मियों ने भी मृगु सांब्याल को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके सफल सैन्य करियर की कामना की.

पीएसके

Leave a Comment