डीजीआर भर्ती 2026: यंग प्रोफेशनल के कई पदों पर भर्ती जारी, 17 मई है आवेदन की आखिरी तारीख

New Delhi, 11 मई . रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग (पुनर्वास महानिदेशालय-डीजीआर) ने अलग-अलग क्षेत्रों के डायरेक्टोरेट रीसेटलमेंट जोन (निदेशालय पुनर्वास क्षेत्र-डीआरजेड) में मानव संसाधन विभाग के गठन हेतु युवा पेशेवरों (यंग प्रोफेशनल – एचआर) की नियुक्ति के लिए कुल 5 पदों पर रिक्तियों की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके की है.

डीजीआर ने जिन क्षेत्रों में यंग प्रोफेशनल (एचआर) के कुल पद पदों पर भर्ती के लिए पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं, उनमें डीआरजेड (उत्तर), जम्मू; डीआरजेड (पश्चिम), चांदी मंदिर; डीआरजेड (मध्य), Lucknow; डीआरजेड (दक्षिण), पुणे; और डीआरजेड (पूर्व), कोलकाता में 1-1 पद शामिल हैं.

इन पदों पर ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 17 मई तय की गई है. ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है.

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार मानव संसाधन में एमबीए, व्यवसाय प्रशासन (मानव संसाधन) में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा या प्रासंगिक क्षेत्र में सक्षम योग्यता होना चाहिए.

योग्य अभ्यर्थियों का चयन ‘पुनर्वास महानिदेशालय (डीजीआर), New Delhi, 110066’ पते पर आयोजित होनी वाली लिखित परीक्षा, व्यावहारिक परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके समय और तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी.

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले डीजीआर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद, जिस क्षेत्र में आप यंग प्रोफेशनल-एचआर के पद पर नियुक्त होना चाहते हैं, उसके लिए दिए गए फॉर्म लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद आवेदन पत्र आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा. एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. इसके बाद फॉर्म को स्कैन कर एक ही पीडीएफ फाइल में सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल कर दें.

सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन करने के बाद कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी ‘पुनर्वास क्षेत्र निदेशालय (उत्तर), India Government, रक्षा मंत्रालय, उत्तरी कमान मुख्यालय, चिनार कॉम्प्लेक्स के सामने, उधमपुर – 182121’ पते पर तय अंतिम तिथि या उससे पहले डाक करना होगा. लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें.

डीके/डीकेपी

Leave a Comment