भतीजे अभिषेक से मिलने अस्पताल पहुंचीं ममता बनर्जी, भाजपा पर साधा निशाना

कोलकाता, 30 मई . तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी ने Saturday को सोनारपुर में टीएमसी महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले और दुर्व्यवहार के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राज्य की भाजपा Government को जिम्मेदार ठहराया. घटना के बाद ममता बनर्जी कोलकाता के अपोलो अस्पताल पहुंचीं, जहां अभिषेक बनर्जी का इलाज चल रहा है.

ममता बनर्जी ने Saturday शाम social media पर एक संक्षिप्त पोस्ट साझा करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने लिखा, “शासक अब हत्यारे बन गए हैं. भाजपा, तुम्हें शर्म आनी चाहिए.” इसके साथ उन्होंने टीएमसी की एक पोस्ट और सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का वीडियो भी साझा किया.

टीएमसी की उस पोस्ट में कहा गया कि अभिषेक बनर्जी ने कथित तौर पर चुनाव बाद हिंसा के शिकार संजू कर्मकार के परिवार का साथ छोड़ने से इनकार कर दिया. भाजपा-समर्थित उपद्रवियों के हमले के बावजूद वह पीछे नहीं हटे और पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहे.

इस बीच, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी social media पर बयान जारी कर हमले की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि सोनारपुर में चुनाव बाद हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने जा रहे अभिषेक बनर्जी पर हमला बेहद चिंताजनक है. खड़गे ने आरोप लगाया कि एक प्रमुख विपक्षी नेता को पर्याप्त Police सुरक्षा नहीं दिया जाना भाजपा की प्रतिशोध और उत्पीड़न की राजनीति को दर्शाता है.

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल Government और केंद्र Government को सभी विपक्षी नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए तथा इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए. उन्होंने जोर देकर कहा कि Political मतभेद कभी भी हिंसा का औचित्य नहीं बन सकते.

वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्व Chief Minister अखिलेश यादव ने भी घटना की निंदा की. उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी जैसे प्रमुख विपक्षी नेता पर जानलेवा हमला कर भाजपा Government ने यह साबित कर दिया है कि उसकी राजनीति नफरत और हिंसा पर आधारित है.

अखिलेश यादव ने कहा कि इतनी संवेदनशील स्थिति में भी पर्याप्त Police व्यवस्था का न होना किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है. उन्होंने इस घटना को पूरी तरह निंदनीय बताया.

गौरतलब है कि Saturday को दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी को स्थानीय विरोध का सामना करना पड़ा था. इस दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की की गई, उन पर अंडे फेंके गए और उनकी शर्ट भी फट गई थी. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

डीएससी

Leave a Comment