सरकारी सेवा में नियुक्ति से पहले डोप टेस्ट अनिवार्य होगा: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला, 30 मई . Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू ने Friday को प्रशासनिक सचिवों के साथ आयोजित बैठक में बजट घोषणा के अनुसार चतुर्थ श्रेणी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित ग्रेच्युटी एवं अवकाश नकदीकरण के भुगतान शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने विभागाध्यक्षों को करुणामूलक आधार पर नौकरी के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों का पूरा विवरण उपलब्ध करवाने को कहा ताकि प्रदेश Government इन मामलों में उचित निर्णय ले सके.

Chief Minister ने चिट्टा तस्करी में संलिप्त पाए गए Governmentी कर्मचारियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि प्रदेश Government ने चिट्टा के विरुद्ध जन आंदोलन शुरू किया है तथा नशा माफिया के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है. युवाओं को नशे की बुराई से बचाना Government की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है.

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि Governmentी सेवा में नियुक्ति से पहले अभ्यर्थियों का डोप टेस्ट अनिवार्य करने और इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा.

Chief Minister ने विभिन्न विभागों से रिक्त पदों की जानकारी उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए, ताकि इन्हें शीघ्र भरा जा सके. उन्होंने कहा कि राज्य Government ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 500 पद भरने का निर्णय लिया है.

Chief Minister ने हाल ही में आए तूफान के कारण वन भूमि पर गिरे और उखड़े पेड़ों की जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि इन पेड़ों को हटाने के लिए 1 जून से विशेष अभियान शुरू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि गिरे हुए पेड़ों को हटाने में देरी से राज्य को संसाधनों की हानि होती है इसलिए वन विभाग प्राथमिकता के आधार पर इनका शीघ्र निष्पादन और निस्तारण सुनिश्चित करे.

मुख्य सचिव संजय गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत एवं ओंकार चंद शर्मा, प्रधान सचिव देवेश कुमार, Chief Minister के सचिव राकेश कंवर और आशीष सिंहमार सहित अन्य प्रशासनिक सचिव इस बैठक में उपस्थित थे.

एमएस/

Leave a Comment