
वाराणसी, 28 अप्रैल . वाराणसी में Prime Minister Narendra Modi के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन बरेका इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में सियासी संदेशों के साथ महिला सशक्तिकरण का व्यापक प्रदर्शन देखने को मिला. जहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने Prime Minister के नेतृत्व में ‘नए भारत’ की तस्वीर पेश की, वहीं विपक्ष पर तीखा प्रहार भी किया.
उन्होंने कहा कि ‘आधी आबादी’ के भीतर विपक्ष के खिलाफ आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है. Prime Minister बरेका इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में शामिल हुए और मंच से उपस्थित महिलाओं का अभिवादन किया. सम्मेलन के मंच पर Prime Minister मोदी, Chief Minister योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व सहित बड़ी संख्या में महिला प्रतिभागी मौजूद रहीं. कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक स्वागत भी देखने को मिला, जहां जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने Prime Minister को काष्ठ कलाकृति भेंट की.
विभिन्न संगठनों की ओर से जीआई टैग से जुड़े उत्पाद—जरदोजी, मोर आकृति, पंचमुखी गणेश प्रतिमा और नमो घाट के प्रतीक चिह्न—भी उन्हें स्मृति स्वरूप प्रदान किए गए. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन की शुरुआत ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से की और Prime Minister मोदी को ‘नए India का शिल्पकार’ बताते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की.
उन्होंने कहा कि देश आज तेजी से विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिसमें समग्र विकास की अवधारणा को साकार किया जा रहा है. सीएम योगी ने काशी के बदलते स्वरूप का उल्लेख करते हुए कहा कि यह शहर एक बार फिर आध्यात्मिक चेतना के केंद्र के रूप में स्थापित हुआ है. उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में काशी में हजारों करोड़ रुपए की विकास परियोजनाएं धरातल पर उतरी हैं और कई योजनाएं प्रगति पर हैं. इसी क्रम में Prime Minister द्वारा हजारों करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी प्रस्तावित है.
महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर जोर देते हुए Chief Minister ने कहा कि केंद्र और राज्य Government महिलाओं के अधिकारों को लेकर प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में उठाए गए कदमों का जिक्र किया और आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने इसमें बाधा डालने की कोशिश की है.
सीएम योगी ने Prime Minister के उस दृष्टिकोण का भी उल्लेख किया, जिसमें समाज को चार वर्गों—नारी, गरीब, युवा और अन्नदाता—में विभाजित कर समग्र विकास की बात कही गई है. उन्होंने कहा कि Government इन सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है. भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति को Chief Minister ने जनसमर्थन का संकेत बताया. उन्होंने कहा कि महिलाएं दोपहर से ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई थीं, जो इस सम्मेलन की सफलता और जनविश्वास को दर्शाता है.
–
विकेटी/डीकेपी