
New Delhi, 22 मई . पूर्वी जिले की एंटी स्नैचिंग एंड बर्गलरी सेल ने मोबाइल स्नैचिंग और मोटरसाइकिल चोरी के मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा किया है. इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी और एक किशोर को पकड़ा गया है. Police ने एक छीना गया वीवो मोबाइल फोन और अपराध में इस्तेमाल की गई चोरी की हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल भी बरामद की है.
Police ने इस विशेष अभियान को ‘ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड’ नाम दिया था, जो तकनीकी निगरानी, cctv फुटेज और खुफिया सूचना के आधार पर चलाया गया.
Police के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 को त्रिलोकपुरी निवासी शिकायतकर्ता सरस्वती अपने इलाके में चर्च के पास पहुंची थीं, तभी दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए. इस मामले में कड़कड़डूमा थाने में First Information Report दर्ज की गई थी और जांच शुरू की गई.
जांच के दौरान Police टीम ने घटनास्थल और आसपास के cctv फुटेज खंगाले. फुटेज के आधार पर अपराध में इस्तेमाल की गई बाइक की पहचान हुई, जो हीरो एक्सट्रीम थी और पहले से चोरी की गई पाई गई. आगे की जांच में बाइक के मालिक ने बताया कि वाहन पहले ही चोरी हो चुका था, जिसकी रिपोर्ट जाफराबाद थाने में दर्ज थी.
तकनीकी निगरानी और स्थानीय सूचना के आधार पर, आरोपी की पहचान उस्मान (23 वर्ष), निवासी पश्चिम विनोद नगर के रूप में हुई. Police ने उसे गिरफ्तार किया, जिसके पास से वही कपड़े भी मिले जो उसने घटना के दौरान पहने थे.
पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर छीना गया वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया. जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से ही तीन गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है.
Police ने यह भी बताया कि मामले में शामिल एक किशोर को भी पकड़ा गया है और आगे की जांच जारी है.
Police के अनुसार आरोपी आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से है और जल्दी पैसे कमाने के लिए स्नैचिंग और चोरी जैसी वारदातों में शामिल था. फिलहाल Police इस गिरोह के अन्य संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही है.
–
एएमटी/डीएससी