
इस्लामाबाद, 23 मई . अज्ञात बंदूकधारियों की गोलियों का शिकार हुए पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान को Pakistan की राजधानी इस्लामाबाद में सुपुर्द-ए-खाक किया गया. social media पर वायरल वीडियो और स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, उसके जनाजे में कई खूंखार आतंकी और Pakistanी खुफिया एजेंसी आईएसआई के अधिकारी शामिल हुए.
इनमें हिज्बुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन और अल-बद्र सरगना बख्त जमीन खान जैसे नाम अहम हैं.
हमजा बुरहान, जिसे अर्जुमंद गुलजार डार और कोडनेम “डॉक्टर” के नाम से भी जाना जाता था, को Pakistan अधिकृत कश्मीर (पीओके) में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा गोली मारे जाने के एक दिन बाद इस्लामाबाद में दफनाया गया.
social media रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनाजे में दुर्दांत आतंकियों के अलावा Pakistan की आईएसआई से जुड़े अधिकारी भी मौजूद थे.
जनाजे के वीडियो में भारी हथियारों से लैस लोग एके-47 और अन्य आधुनिक हथियारों के साथ दिखाई दिए. इससे समारोह के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का संकेत मिला. social media वीडियो में प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े कई हथियारबंद कैडरों की मौजूदगी भी दिखाई गई.
बुरहान को वर्ष 2019 के पुलवामा हमले का मुख्य साजिशकर्ता माना जाता था, जिसमें फरवरी 2019 में सीआरपीएफ के 40 से अधिक जवान शहीद हुए थे. India के गृह मंत्रालय ने उसे 2022 में जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में आतंकवादी घोषित किया था. अधिकारियों के अनुसार, वह युवाओं को बरगलाने, उन्हें कट्टरपंथ की ओर धकेलने और Pakistan संचालित अल-बद्र के लिए फंडिंग में अहम भूमिका निभा रहा था.
हाल के वर्षों में वह पीओके में गुप्त रूप से रह रहा था और शिक्षक के रूप में काम कर रहा था. Police सूत्रों के अनुसार, वह मुजफ्फराबाद के एक निजी कॉलेज का प्रिंसिपल भी था.
स्थानीय Police के मुताबिक, Thursday सुबह कॉलेज परिसर से बाहर निकलते समय अज्ञात हमलावरों ने उस पर करीब से गोलीबारी की, जिसमें उसके सिर में कई गोलियां लगीं.
मई 2025 में India के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मारे गए आतंकियों के जनाजों में भी Pakistanी सैन्य अधिकारी, नौकरशाह और आतंकी संगठन प्रमुख शामिल हुए थे.
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में Pakistan समर्थित आतंकियों ने गांव पर हमला कर लोगों से उनका धर्म पूछकर हत्या की थी, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी. इसके जवाब में India ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था.
उस दौरान सामने आए वीडियो में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के मारे गए आतंकियों के ताबूतों को Pakistanी झंडे में लपेटकर सैन्य सम्मान दिए जाने के दृश्य भी दिखाई दिए थे.
–
केआर/