दिल्ली: फर्जी पासपोर्ट लेकर भागा बदमाश थाईलैंड से गिरफ्तार, 23 से ज्यादा मामले दर्ज

New Delhi, 29 नवंबर . दिल्ली Police की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर हरसिमरन उर्फ बादल को थाईलैंड से गिरफ्तार किया. ये जनवरी 2025 में India से फर्जी पासपोर्ट पर भाग गया था. दिल्ली के शालीमार बाग निवासी हरसिमरन पर दिल्ली में हत्या, हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट समेत 23 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं.

स्पेशल सेल की टीम ने इंस्पेक्टर संजय गुप्ता और पंकज कुमार के नेतृत्व में दिल्ली में हरसिमरन के बेटे हरविंदर सिंह को पकड़ा था. जांच के दौरान पता चला कि हरसिमरन ने एक फर्जी पहचान पर पासपोर्ट बनवाया और जनवरी में Lucknow से बैंकॉक भाग गया है. इसके बाद सुरक्षा एजेंसी थाईलैंड में स्थानीय अधिकारियों के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर India वापस ले आई.

स्पेशल सेल की छानबीन के अनुसार, हरसिमरन शुरू में कुश्ती के अखाड़ों में सक्रिय था, लेकिन बाद में गैंगस्टर बन गया और दिल्ली के नॉर्थ-वेस्ट इलाके में एक्सटॉर्शन की वारदात को अंजाम देने लगा.

Police के अनुसार 2005 से 2015 तक हरसिमरन के खिलाफ हत्या की कोशिशों और हिंसक अपराधों के कई मामले दर्ज किए गए थे. हरसिमरन पहले भी हत्या, हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रहा था.

India से भागने के बाद, हरसिमरन ने अंतर्राष्ट्रीय गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के साथ मिलकर अमेरिकी और यूरोपीय देशों में अपनी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रची थी.

Police के अनुसार, हरसिमरन उर्फ बादल राजेश सिंह के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर देश से फरार हुआ था. उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया था. केंद्रीय एजेंसियों के साथ दिल्ली Police के लगातार प्रयासों से आरोपी हरसिमरन बादल का पासपोर्ट एमईए की ओर से रद्द कर दिया गया था.

हरसिमरन से दिल्ली Police और सुरक्षा एजेंसी पूछताछ कर रही है ताकि उसके गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जा सके. पूछताछ में पता चला कि हरसिमरन फर्जी पासपोर्ट से कई देशों की यात्रा कर चुका है और वहां अपनी गैंग बना रहा था.

एसएके/वीसी

Leave a Comment