अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का काउंटडाउन शुरू, जी. किशन रेड्डी बोले- योग को जन-आंदोलन बनाकर दुनिया तक पहुंचाने का प्रयास

हैदराबाद, 2 मई . तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के कान्हा गांव में Saturday को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 50-दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव और हार्टफुलनेस के अध्यक्ष कमलेश डी. पटेल ने हिस्सा लिया.

कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए जागरूक और प्रेरित करने का संदेश दिया गया. कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण भुजंगासन का सामूहिक प्रदर्शन रहा, जिसमें प्रतिभागी समन्वित रूप से अभ्यास करते हुए एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्थापित करने का प्रयास किया.

Union Minister जी. किशन रेड्डी ने कार्यक्रम में उपस्थिति सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा, “आप सभी का, इस अद्भुत ‘कान्हा शांति वनम’ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, जिसे हम हर साल 21 जून को मनाते हैं,के उपलक्ष्य में आयोजित 50-दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम में स्वागत है.

उन्होंने कहा, “India Government अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) से पहले 100-दिवसीय, 50-दिवसीय और 25-दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रमों के माध्यम से देशभर में जागरूकता और उत्साह बढ़ा रही है. उन्होंने बताया कि यह पहल Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन में हर साल आयोजित की जाती है. उसी कड़ी में आज हम इस कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं. इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करके हम देश की जनता को 21 जून के लिए प्रेरित और तैयार कर रहे हैं.

जी. किशन रेड्डी ने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, जीवनशैली और योग जैसी प्राचीन व महान परंपरा को वैश्विक स्तर पर एक जन आंदोलन के रूप में स्थापित करना है. उन्होंने कहा, “Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में, हम India की आत्मा, भारतीय संस्कृति, जीवनशैली और India की इस प्राचीन व अद्भुत विद्या को एक महान जन-आंदोलन के रूप में दुनिया के सामने और भी अधिक सशक्त ढंग से प्रस्तुत करने के लिए हर दिन प्रयास कर रहे हैं.”

50-दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम की शुरुआत के साथ योग महोत्सव 2026 से तैयारियों को और गति मिलने तथा निवारक स्वास्थ्य सेवा, मानसिक स्वास्थ्य और समग्र जीवनशैली के लिए योग के महत्व के संदेश को और सुदृढ़ करने की अपेक्षा है, जो एक स्वस्थ और सशक्त India के निर्माण की Government की परिकल्पना के अनुरूप है.

डीसीएच/

Leave a Comment