
खरगोन, 29 अप्रैल . Madhya Pradesh बिजली के मामले में समृद्ध हो रहा है, और राज्य के Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि राज्य में बनी बिजली से दिल्ली की मेट्रो ट्रेन चल रही है.
Chief Minister यादव ने कहा कि जलूद सोलर पॉवर प्लांट का लोकार्पण मध्यप्रदेश के साथ देशभर के लिए महत्वपूर्ण है. यहां सूर्य के प्रकाश को बिजली के रूप में बदलकर इंदौर नगर निगम लाभान्वित हो रहा है. लगभग 60 मेगावॉट क्षमता की इस परियोजना में India Government की ओर से पूर्ण सहयोग मिला है. ग्रीन बॉन्ड स्कीम के माध्यम से इस परियोजना में देश की जनता को भागीदार (पार्टनर) बनाया है. पीपीपी मोड में कार्य करने वाला यह अपनी तरह का देश का प्रथम संयंत्र है. इस तरह से नाते इस राष्ट्रीय उपलब्धि का श्रेय Madhya Pradesh को जाता है.
Chief Minister यादव खरगोन जिले में महेश्वर के निकट जलूद में 271 करोड़ की लागत से बने 60 मेगावाट सोलर पॉवर प्लांट का लोकार्पण कर संबोधित कर रहे थे. Chief Minister यादव ने संयंत्र का अवलोकन भी किया.
Chief Minister यादव ने कहा कि इस परियोजना में कोई भी व्यक्ति एक-एक लाख के 10 बॉन्ड खरीद सकता है. एक लाख पर लगभग 8 प्रतिशत की बचत होगी, जिसका लाभ 20 साल तक मिलेगा. अगर जरूरत पड़े तो इस बॉन्ड को बेचा भी जा सकता है. इस प्रकार से राज्य Government ने घर बैठे लोगों को पैसे कमाने का अवसर दिया है. मध्यप्रदेश सबसे सस्ती बिजली देने वाला राज्य है. हमारी बिजली से दिल्ली में मेट्रो ट्रेन चल रही है.
जलूद सोलर पावर प्लांट का भूमि-पूजन Prime Minister Narendra Modi ने वर्ष 2023 में किया था. लोकार्पण अवसर पर प्रदेश में हरित ऊर्जा पर जारी कार्यों पर केंद्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया.
Chief Minister यादव ने कहा कि जलूद सोलर पॉवर प्लांट से दोहरा लाभ मिलेगा. इंदौर नगर निगम को बिजली तो मिलेगी ही, साथ में कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी. बिजली उत्पादन में ग्रीन एनर्जी का नवाचार सर्वोत्तम है.
उन्होंने कहा कि इस परियोजना की लागत 10 साल में निकल जाएगी, अगले 10 साल सिर्फ लाभ के होंगे. मध्यप्रदेश बदल रहा है. एक समय था, जब रात में बिजली कटौती होती थी, दिन में बिजली तो मिलती ही नहीं थी.
–
एसएनपी/एएमटी