दिल्ली: अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 53 पेटी के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

New Delhi, 4 मई . दिल्ली Police की शाहदरा जिला यूनिट ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में Police ने एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. Police ने उसके कब्जे से Haryana में बिक्री के लिए बनी 53 पेटी अवैध शराब और एक होंडा सिटी कार बरामद की है. गिरफ्तार किए गए आरोपी पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं.

यह कार्रवाई Police स्टेशन फर्श बाजार की टीम ने की, जो गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी. Police को 2 मई को सूचना मिली थी कि Haryana से दिल्ली में एक होंडा सिटी कार के जरिए अवैध शराब की तस्करी की जा रही है. इसके बाद Police ने रणनीति बनाकर कई जगह बैरिकेड लगाकर निगरानी शुरू की.

संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की गई, जिसमें भारी मात्रा में शराब मिली. Police ने मौके से आरोपी दिलदार, निवासी कैराना (जिला शामली, उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया.

इस दौरान Police को कुल 53 पेटी शराब बरामद हुई है. इसके साथ ही Police ने एक होंडा सिटी कार भी जब्त की है. इस मामले में थाना फर्श बाजार में केस दर्ज किया गया है, जिसमें दिल्ली एक्साइज एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं.

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लंबे समय से अवैध शराब तस्करी कर रहा था ताकि आसानी से पैसे कमा सके. वह Haryana से दिल्ली में निजी वाहनों के जरिए शराब सप्लाई करता था ताकि Police की नजर से बच सके. आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह पहले भी कई अवैध गतिविधियों में शामिल रहा है, जिसमें हथियारों की तस्करी भी शामिल है.

आरोपी के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत थाना बवाना और दिल्ली एक्साइज एक्ट, थाना बवाना में मामले दर्ज हैं. शाहदरा जिला Police ने कहा कि अवैध शराब और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

एएमटी/एबीएम

Leave a Comment