
Patna, 4 अगस्त . राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार Government पर तीखा हमला बोला.
उन्होंने आरोप लगाया कि Government और Police इस मामले के मुख्य आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है. साथ ही उन्होंने निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को सुरक्षा एवं Governmentी नौकरी देने की मांग की.
Tuesday को Patna में आयोजित प्रेस वार्ता में तेजस्वी यादव ने कहा कि दो दिन पहले डेहरी में जिस तरह कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या हुई, वह केवल एक अधिकारी की हत्या नहीं, बल्कि पूरे प्रशासनिक तंत्र पर हमला है. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के Chief Minister बनने के बाद यह दूसरे Governmentी अधिकारी की हत्या है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं.
तेजस्वी यादव ने बताया कि वह मृतक अधिकारी के परिजनों से मिले थे. उन्होंने कहा कि परिवार में दो छोटे बच्चे और उनकी पत्नी हैं तथा उनकी पूरी संवेदना पीड़ित परिवार के साथ है. राजद नेता ने आरोप लगाया कि इस मामले में सत्तारूढ़ गठबंधन के एक विधायक की भूमिका को लेकर परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं, लेकिन Police उस दिशा में जांच नहीं कर रही है.
उन्होंने कहा कि बिना पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आए ही Police अधिकारियों की ओर से ड्राइवर को हत्यारा बताया जाना जांच की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करता है. उनका दावा था कि परिवार का आरोप है कि इस घटना में एक से अधिक लोग शामिल थे और इसे सुनियोजित साजिश के तहत अंजाम दिया गया.
तेजस्वी यादव ने कहा कि Police का यह तर्क कि छुट्टी नहीं मिलने और काम के दबाव के कारण हत्या हुई, तर्कसंगत नहीं लगता. उन्होंने आरोप लगाया कि ड्राइवर के बयान भी कई बार बदले गए हैं और उसकी पत्नी भी Police पर दबाव बनाने का आरोप लगा रही है.
उन्होंने कहा कि Police को हर संभावित एंगल से जांच करनी चाहिए और किसी भी व्यक्ति को Political संरक्षण नहीं मिलना चाहिए. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में ईमानदार अधिकारियों के बीच भय का माहौल है और यदि दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो प्रशासनिक व्यवस्था पर लोगों का भरोसा कमजोर होगा. Government को Political आरोप-प्रत्यारोप से ऊपर उठकर कानून के शासन को मजबूत करना चाहिए और पूरे मामले की पारदर्शी जांच करानी चाहिए.
राजद नेता तेजस्वी यादव ने Government पर अधिकारियों का मनोबल गिराने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब Governmentी अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा की कल्पना नहीं की जा सकती. उन्होंने मृतक अधिकारी के परिवार को सुरक्षा, उनकी पत्नी को सम्मानजनक Governmentी नौकरी तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग दोहराई.
प्रेस वार्ता के दौरान तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर भी Government की आलोचना की और कहा कि Chief Minister इस मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुए हैं. उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो राजद पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर भी उतरेगा.
–
एमएनपी/एसके