ब्रिक्स शिखर सम्मेलन : रात्रिभोज में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम केंद्रीय मंत्री, कई राज्यों के सीएम भी शामिल

New Delhi, 12 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Saturday को New Delhi के India मंडपम में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए पधारे ब्रिक्स देशों के नेताओं का स्वागत किया. India वर्ष 2026 के लिए ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है और इसी के तहत New Delhi में दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है.

इस बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 की मेजबानी करने पर गर्व है. उन्होंने बताया कि वे अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ Prime Minister द्वारा विदेशी मेहमानों के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज में शामिल होने जा रहे हैं.

Prime Minister मोदी द्वारा आयोजित रात्रिभोज के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ, Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस समेत कई वरिष्ठ नेता बस में सवार होकर रवाना हुए.

Prime Minister मोदी ने रूस के President व्लादिमीर पुतिन, चीन के President शी चिनफिंग, इंडोनेशिया के President प्रबोवो सुबियांतो, दक्षिण अफ्रीका के President सिरिल रामाफोसा, मिस्र के President अब्देल फतह अल-सीसी, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान सहित अन्य वैश्विक नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, India की ब्रिक्स अध्यक्षता का विषय “बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी” रखा गया है. यह Prime Minister मोदी के “ह्यूमैनिटी फर्स्ट” दृष्टिकोण को दर्शाता है.

ब्रिक्स समूह में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं. वहीं, बेलारूस, क्यूबा, बोलीविया, कजाकिस्तान, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम इसके साझेदार देश हैं.

India ब्रिक्स का संस्थापक सदस्य है और इससे पहले वर्ष 2012, 2016 और 2021 में इसकी अध्यक्षता कर चुका है. India ने 1 जनवरी 2026 से चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली है. वर्ष 2026 ब्रिक्स की स्थापना के 20 वर्ष पूरे होने का भी महत्वपूर्ण अवसर है.

एएमटी/एबीएम

Leave a Comment