
ग्रेटर नोएडा, 12 सितंबर . ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख Police ने आम लोगों को नकली सोने के आभूषण दिखाकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो पुरुषों और एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
Police ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की घटना से संबंधित 1.20 लाख रुपये नकद और सोने की चैन वाली झालर बरामद की है. इसके अलावा आरोपियों के दो-दो लाख रुपये की दो एफडी भी फ्रीज कराई गई हैं.
Police के मुताबिक, आरोपियों ने खुद को मजदूर बताकर खुदाई में सोना-चांदी मिलने की झूठी कहानी सुनाकर पीड़ित को अपने जाल में फंसाया और इसके बाद नकली सोने के आभूषण देकर लाखों रुपये की ठगी की.
Police ने बताया कि इस मामले में पीड़ित की ओर से थाना बिसरख में शिकायत दी गई थी. शिकायत में बताया गया था कि दो अज्ञात पुरुषों और एक महिला ने उसके पिता को नकली सोने के आभूषणों से भरा बैग देकर टप्पेबाजी की और उनसे लाखों रुपये ठग लिए.
घटना के खुलासे के लिए Police ने स्थानीय खुफिया तंत्र और इलाके में लगे cctv कैमरों की फुटेज की मदद ली. जांच के दौरान Police को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले. इसके बाद 12 सितंबर यानी Saturday को थाना बिसरख Police ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को चार मूर्ति से एटीएस गोल चक्कर की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनी ( महिला, जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष है), मोहन (करीब 43 वर्ष) और धर्मा (करीब 45 वर्ष) के रूप में हुई है. मनी और मोहन मूल रूप से उत्तम नगर, दिल्ली की जेजे कॉलोनी के रहने वाले हैं और वर्तमान में ग्राम पुराना हैबतपुर, थाना बिसरख क्षेत्र में रह रहे थे. वहीं धर्मा भागीरथी विहार, भजनपुरा, दिल्ली का रहने वाला है और वर्तमान में पुराना हैबतपुर में रह रहा था.
Police पूछताछ में आरोपियों के ठगी करने के तरीके का भी खुलासा हुआ है. आरोपी खुद को लेबर या मजदूरी का काम करने वाला बताते थे. इसके बाद वे किसी आम व्यक्ति को भरोसे में लेकर बताते थे कि उन्हें कहीं खुदाई के दौरान सोना या चांदी मिला है और वे उसे बेचकर रुपये कमाना चाहते हैं. इस तरह वे सामने वाले व्यक्ति का विश्वास जीतने की कोशिश करते थे.
Police के मुताबिक, विश्वास कायम होने के बाद आरोपी एक-दो दिन का समय लेकर संबंधित व्यक्ति को नकली सोने-चांदी के आभूषण दिखाते थे. इसके बाद बेहद कम कीमत में आभूषण बेचने का लालच दिया जाता था. कम कीमत में सोना मिलने के लालच में व्यक्ति आरोपियों के झांसे में आ जाता था. इसके बाद आरोपी नकली आभूषण देकर रुपये लेकर फरार हो जाते थे.
Police अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने इससे पहले इस तरह की कितनी वारदातों को अंजाम दिया है और ठगी के मामलों में इनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं.
–
पीकेटी/एएसएच