पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने व्यापार असंतुलन, सप्लाई चेन और बाजार पहुंच पर की चर्चा

New Delhi, 12 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi और चीन के President शी जिनपिंग ने Saturday को New Delhi में मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापार असंतुलन, सप्लाई चेन से जुड़े मुद्दों और एक-दूसरे के बाजारों तक सार्थक एवं पूर्वानुमेय पहुंच सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया. विदेश मंत्रालय ने बैठक के बाद यह जानकारी दी.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेताओं ने लोगों के बीच संपर्क में हुई प्रगति का स्वागत किया और सांस्कृतिक आदान-प्रदान, व्यापारिक संबंधों तथा दोनों देशों के नागरिकों की आवाजाही को और बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया.

बयान में कहा गया कि आर्थिक और व्यापारिक संबंधों पर चर्चा के दौरान दोनों नेताओं ने संरचनात्मक व्यापार असंतुलन, सप्लाई चेन से जुड़ी चिंताओं और बाजार तक बेहतर एवं भरोसेमंद पहुंच सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों के समाधान की जरूरत पर सहमति जताई.

यह द्विपक्षीय बैठक New Delhi में जारी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के इतर हुई. करीब सात वर्षों बाद President शी जिनपिंग की यह पहली India यात्रा है. साथ ही यह लगातार तीसरा वर्ष है, जब Prime Minister मोदी और President शी की मुलाकात हुई है. इससे पहले दोनों नेताओं की मुलाकात कजान और तियानजिन में हुई थी.

बैठक के दौरान President शी जिनपिंग ने कहा कि चीन और India ने द्विपक्षीय संबंधों के दीर्घकालिक विकास को रणनीतिक दृष्टिकोण से आगे बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों में भिन्नताएं होने के बावजूद वे साझा विकास के लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक-दूसरे का सहयोग और समर्थन करने में सक्षम रहे हैं.

Prime Minister मोदी ने India की ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान चीन के सहयोग और समर्थन के लिए President शी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि अब दोनों देशों के पास द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा करने का अवसर है.

India और चीन के बीच व्यापार घाटा पिछले कुछ वर्षों में लगातार बढ़ा है. वित्त वर्ष 2025-26 में यह बढ़कर 112.16 अरब डॉलर पहुंच गया, जबकि 2024-25 में यह 99.21 अरब डॉलर था. इस बढ़ते घाटे ने दोनों देशों के बीच व्यापार को संतुलित और टिकाऊ बनाने की जरूरत को और प्रमुख बना दिया है.

वित्त वर्ष 2025-26 में India का चीन को निर्यात 36.62 प्रतिशत बढ़कर 19.47 अरब डॉलर रहा, जबकि चीन से आयात 16.03 प्रतिशत बढ़कर 131.63 अरब डॉलर हो गया. इसके परिणामस्वरूप व्यापार घाटा और अधिक बढ़ गया.

इसी अवधि में भारत-चीन कुल वस्तु व्यापार 18.31 प्रतिशत बढ़कर 151.10 अरब डॉलर पहुंच गया. चीन अब अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए India का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन चुका है. हालांकि, व्यापार असंतुलन केवल उपभोक्ता वस्तुओं का मामला नहीं है. India चीन से बड़ी मात्रा में औद्योगिक कच्चा माल, मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कंप्यूटर और पूंजीगत सामान आयात करता है, जिनका उपयोग भारतीय उद्योग उत्पादन और रोजगार सृजन के लिए करते हैं.

ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) की रिपोर्ट के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनरी, कंप्यूटर और ऑर्गेनिक केमिकल्स जैसे चार प्रमुख क्षेत्र India के चीन से होने वाले आयात का लगभग 66 प्रतिशत हिस्सा हैं. India अपने इलेक्ट्रॉनिक्स आयात का लगभग 43 प्रतिशत और मशीनरी एवं कंप्यूटर आयात का लगभग 40 प्रतिशत चीन से करता है.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि India छह महत्वपूर्ण खनिजों की जरूरत का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा चीन से आयात करता है. इससे नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मास्युटिकल और रक्षा क्षेत्र की सप्लाई चेन चीन पर काफी हद तक निर्भर रहती है. ऐसे में यदि चीन इन महत्वपूर्ण निर्यातों पर रोक लगाता है या प्रतिबंध लगाता है तो India की सप्लाई चेन प्रभावित हो सकती है.

दूसरी ओर, चीन India से निवेश नियमों में ढील की उम्मीद कर रहा है, ताकि उसकी कंपनियां तेजी से बढ़ते भारतीय बाजार में अधिक निवेश कर सकें.

डीएससी

Leave a Comment