Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

अग्निकांड: लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ, घायलों से की मुलाकात

अग्निकांड: Lucknow पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ, घायलों से की मुलाकात

Lucknow, 22 जून . राजधानी Lucknow के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड की सूचना मिलते ही रक्षामंत्री और Lucknow के सांसद राजनाथ सिंह ने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तत्काल स्थगित कर दिए और रात में सीधे Lucknow पहुंचे.

घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने इस हादसे को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दोषियों की जवाबदेही तय किए जाने का भरोसा दिलाया.

घटना की जानकारी मिलते ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रात्रि 9:35 बजे Lucknow एयरपोर्ट पहुंचे. वहां से सीधे अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया स्थित घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी ली.उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

मीडिया से बातचीत में राजनाथ सिंह ने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. मैं मृतक छात्रों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. Chief Minister ने पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है. यदि इस घटना में किसी की जिम्मेदारी बनती है तो उसकी जवाबदेही भी तय की जाएगी.”

घटनास्थल के निरीक्षण के बाद रक्षामंत्री सीधे किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती घायलों का हालचाल जाना. चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेते हुए उन्होंने सभी घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया.

उल्लेखनीय है कि Monday को अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया स्थित एक एनिमेशन एवं कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने के बाद पूरी इमारत धुएं से भर गई. जान बचाने के प्रयास में कई छात्र-छात्राओं ने ऊंचाई से छलांग लगा दी, जिससे अनेक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे की गंभीरता को देखते हुए Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है. प्रमुख सचिव अमृत अभिजात और एडीजी, Lucknow जोन प्रवीण कुमार को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Chief Minister ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. साथ ही मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ भी अपना अलीगढ़ दौरा बीच में छोड़कर राजधानी लौटे और घटनास्थल तथा केजीएमयू पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और Government पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है.

हादसे के बाद Prime Minister Narendra Modi ने भी शोक व्यक्त किया है. वहीं डीजीपी राजीव कृष्ण, अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद, डीजी फायर सर्विस सुजीत पांडेय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करते रहे.

–

विकेटी/एएसएच

Share