मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

New Delhi, 28 अक्टूबर . ब्राजील के President लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने अपने ‘मित्र’ और India के Prime Minister Narendra Modi को बधाई संदेश के लिए धन्यवाद दिया है. हाल ही में संपन्न हुए President चुनाव के दूसरे दौर (रन ऑफ) में उन्होंने अपने निकटतम दक्षिणपंथी नेता फ्लावियो बोल्सोनारो को हराया था. लूला चौथी बार देश की कमान संभालेंगे, और इस जीत के बाद पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी थी.
उन्होंने India की 2026 में ब्रिक्स की अध्यक्षता का स्वागत करते हुए कहा कि दोनों देश बहुपक्षीय मंचों पर मिलकर काम करते रहेंगे और वैश्विक दक्षिण की आवाज को मजबूत करेंगे.
लूला ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा, “मेरे मित्र Prime Minister मोदी को बधाई के लिए आपका आभार. इस साल फरवरी में India की अपनी यात्रा के सुखद पलों को सोच कर ही मुझे हर्ष की अनुभूति होती है. इस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए नए कदम उठाए थे.”
उन्होंने आगे कहा कि India और ब्राजील के बीच व्यापार, स्वास्थ्य और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया था.
ब्राजील के President ने 2026 में ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहे India को बधाई देते हुए कहा कि India पिछले साल ब्राजील की अध्यक्षता के दौरान किए गए कार्यों को आगे बढ़ा रहा है.
उन्होंने अंत में भरोसा दिलाया, “ब्रिक्स और जी20 में India तथा ब्राजील साथ मिलकर बहुपक्षवाद की रक्षा करने, वैश्विक दक्षिण की आवाज को बुलंद करने और अधिक न्यायपूर्ण, समावेशी तथा शांतिपूर्ण अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के निर्माण के लिए काम करते रहेंगे.”
President चुनाव में जीत के बाद पीएम मोदी ने लूला को अपना प्रिय मित्र बताते हुए ग्लोबल साउथ की आवाज को और बुलंद करने के साझा प्रयास पर जोर दिया था.
लूला को कुल वैध मतों का 51.79 फीसदी वोट जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी बोल्सोनारो को 48.21 फीसदी वोट मिले. पहले दौर के मतदान में वे फ्लावियो बोल्सोनारो से पीछे चल रहे थे, लेकिन दूसरे दौर में शानदार वापसी की. 1988 के बाद ब्राजील के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि पहले दौर में हारने वाला उम्मीदवार दूसरे दौर में जीता हो.
–
केआर/


