राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह, देश के जांबाजों की वीरता को किया गया सम्मानित

New Delhi, 8 जून . President द्रौपदी मुर्मु ने Monday को President भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह-I में वीरता पुरस्कार प्रदान किए. समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के गायन के साथ हुई.

इस समारोह में Prime Minister Narendra Modi और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे, जहां सशस्त्र बलों के कर्मियों को वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किए गए.

President द्रौपदी मुर्मु ने ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान असाधारण वीरता, साहस और विशिष्ट सेवा के लिए फ्लाइट लेफ्टिनेंट (वर्तमान स्क्वाड्रन लीडर) आर्शवीर सिंह ठाकुर को वीर चक्र से सम्मानित किया.

लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के. और रूपा ए. को ‘सागर परिक्रमा II’ अभियान के दौरान असाधारण साहस, समुद्री कौशल और सहनशक्ति के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया.

अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाके में एक सैन्य अभियान के दौरान असाधारण वीरता दिखाने के लिए भारतीय सेना के मेजर आदित्य प्रताप सिंह को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया.

छत्तीसगढ़ में नक्सल-विरोधी ऑपरेशन के दौरान असाधारण बहादुरी दिखाने के लिए छत्तीसगढ़ Police के इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट और इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया.

भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट की 19वीं बटालियन के लेफ्टिनेंट कर्नल नितेश भारती शुक्ला को एलओसी पर असाधारण बहादुरी और वीरता दिखाते हुए तीन आतंकवादियों को मार गिराने के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया.

नायब सूबेदार सतीश कुमार को उनकी असाधारण वीरता, अटूट साहस और कर्तव्य-पालन के दौरान विशिष्ट सेवा के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया.

लेफ्टिनेंट कर्नल सुशील बिष्ट, विंग कमांडर (अब ग्रुप कैप्टन) जॉय चंद्रा, ग्रुप कैप्टन मनीष अरोड़ा और ग्रुप कैप्टन रंजीत सिंह सिद्धू को असाधारण वीरता, साहस और विशिष्ट सेवा के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया.

राइफलमैन ध्रुबा ज्योति दत्ता और नायक राहुल सिंह को उनकी असाधारण बहादुरी, साहस और कर्तव्य-निष्ठा के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया.

इसके अलावा, मेजर शिवंत यादव और लेफ्टिनेंट कर्नल नीतेश भरत शुक्ला को उनके असाधारण साहस, कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा और देश के लिए विशिष्ट सेवा के सम्मान में शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया.

डीकेएम/एबीएम

Leave a Comment