दौंड : टोल प्लाजा पर जानलेवा हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार

दौंड, 14 अप्रैल . Maharashtra के पुणे जिले के दौंड के यवत Police थाना क्षेत्र में स्थित एक टोल प्लाजा पर Tuesday को जानलेवा हमला हुआ. Police ने इस घटना के संबंध में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर यवत Police स्टेशन, पुणे ग्रामीण अंतर्गत बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

इस मामले में शिकायतकर्ता राहुल पांडुरंग खोमणे (उम्र 30 वर्ष, निवासी पाटस, तहसील दौंड, जिला पुणे) की शिकायत पर कुल 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों में रमेश शेगर, प्रसाद मेरगल, शुभम मारणे, अभिषेक चौगुले, शाहरुख शेख और जीवन गायकवाड के नाम शामिल हैं.

घटना Tuesday को शाम करीब 05:15 बजे पाटस टोल प्लाजा पर हुई. शिकायतकर्ता वहां टोल प्लाजा पर टीसी के रूप में कार्यरत था. उसी दौरान आरोपी एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार में आया और टोल बूथ में तोड़फोड़ करने लगा. इसी के साथ उसने पीड़ित के साथ भी मारपीट की.

पीड़ित ने बताया कि मारपीट के दौरान आरोपी प्रसाद मेरगल ने शिकायतकर्ता के सिर पर लोहे के हथियार से वार करने का प्रयास किया. हालांकि, उन्होंने किसी तरह वार को हाथ से रोक लिया, जिससे उनके दाहिने हाथ के अंगूठे में चोट आई और वे घायल हो गए. उनके हाथ में गंभीर चोटें आईं.

घटना में शिकायतकर्ता बुरी तरह घायल हो गए और अस्पताल में उनका उपचार जारी है. स्थानीय Police स्टेशन में मामला को दर्ज कर लिया गया है.

वहीं, घटना की जांच Police उपनिरीक्षक द्वारा की जा रही है. Police की तत्परता से अब तक 6 में से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायालय द्वारा 3 दिन की Police कस्टडी रिमांड (पीसीआर) दी गई है. आगे मामले की जांच जारी है.

डीके/एबीएम

Leave a Comment