
Patna, 14 अप्रैल . बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है. नीतीश कुमार Chief Minister पद से इस्तीफा दे चुके हैं, और उपChief Minister सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया है. वह Chief Minister पद की शपथ लेने वाले हैं. ऐसे में तमाम नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.
Union Minister ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर बहुत-बहुत बधाई. बिहार में भी भाजपा का नया इतिहास होगा. मुझे पूरा विश्वास है.
एलजेपी (राम विलास) नेता मिथिलेश सिंह ने सम्राट चौधरी के विधायक दल का नेता चुने पर कहा कि हम लोग बहुत खुश हैं. मिठाई बांटी जा रही है. तारापुर विधानसभा में लोगों में उत्साह है. मुंगेर जिले से Chief Minister बनने वाले सम्राट चौधरी दूसरे नेता हैं. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी विकास पुत्र हैं, अब और भी विकास होगा. सम्राट चौधरी के अंदर भेदभाव नहीं है. वह पूरे बिहार का विकास करेंगे.
उत्तर प्रदेश Government में मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने सम्राट चौधरी को बिहार का नया Chief Minister चुने जाने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि हम लोग भी चाहते थे कि बिहार में बहार आए और एनडीए की Government आए. एनडीए की Government आ गई और अब सम्राट चौधरी सीएम बनने जा रहे हैं, बहुत-बहुत बधाई.
BJP MP मैथिली ठाकुर ने कहा कि सम्राट चौधरी को मैं बहुत बधाई देती हूं. आज एक बड़ा और ऐतिहासिक दिन है.
वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार के Chief Minister पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे और सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर कहा कि सम्राट चौधरी नीतीश कुमार द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे.
नितिन नवीन ने विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि यह बिहार के लिए बहुत खास है, और जिस तरह नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षों में बिहार के विकास को कई आयाम दिए हैं, अब उन उपलब्धियों को एक नए स्तर तक ले जाने की जिम्मेदारी सम्राट चौधरी को सौंपी गई है.
–
एएमटी/एमएस