बिहार मुख्यमंत्री आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

Patna, 18 मार्च . बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार ने Wednesday को Chief Minister आवास के ‘नेक संवाद’ में पवित्र रमजान के अवसर पर रोजेदारों को दावत-ए-इफ्तार पर आमंत्रित किया. बड़ी संख्या में रोजेदारों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की.

इफ्तार के पहले मित्तन घाट के सज्जादानशीं हजरत सैयद शाह शमीमउद्दीन अहमद मुनअमी ने रमजान एवं रोजे की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला और सामूहिक दुआ की. इस अवसर पर Chief Minister नीतीश कुमार सहित आमंत्रित अतिथियों ने सामूहिक दुआ में शामिल होकर राज्य की तरक्की, प्रगति, आपसी भाईचारे एवं मोहब्बत के लिए खुदा-ए-ताला से दुआयें कीं.

Chief Minister ने आगंतुक अतिथियों एवं रोजेदारों का स्वागत किया. इस अवसर पर उप Chief Minister सम्राट चौधरी, उप Chief Minister विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, मंत्री विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, दिलीप जायसवाल, सुनील कुमार, मंत्री मो. जमा खान, मंत्री संजय कुमार सिंह, संतोष सुमन, रामकृपाल यादव सहित कई मंत्रीगण, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित कई विधायक, विधान पार्षद, अन्य जनप्रतिनिधिगण, राज्य के वरीय प्रशासनिक एवं Police अधिकारी भी शामिल हुए.

इस मौके पर मंत्री विजय चौधरी ने कहा, “Chief Minister हर साल इफ्तार का आयोजन करते रहे हैं. इस साल भी उन्होंने इसका आयोजन किया है. ये तो अच्छी बात है. Chief Minister नीतीश कुमार का जो अल्पसंख्यकों के प्रति या उनके कल्याण के प्रति जो भावना और संकल्प रहा है, यह सूबे और मुल्क के अल्पसंख्यक जानते हैं.”

उन्होंने आगे कहा कि Political भावनाओं से नहीं चलती है. राजनीति की अपनी गति होती है. राजनीति को भावनाओं से नहीं जोड़ना चाहिए. बता दें कि Tuesday को जदयू के द्वारा दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया था. इससे पहले हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा भी इफ्तार का आयोजन किया गया था.

एमएनपी/एएसएच

Leave a Comment