दमन को विकास परियोजनाओं की मिली सौगात, पीएम मोदी ने नमो एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन

दमन, 5 जून . Prime Minister Narendra Modi ने Friday को दमन में लगभग 2,970 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवाओं, पर्यटन और बुनियादी ढांचे को नई गति देना है. इस दौरान Prime Minister ने नमो एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया, जिससे दमन और पूरे केंद्र शासित प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी और पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा.

Prime Minister ने नमो अस्पताल का भी उद्घाटन किया. इसके अलावा आइकॉनिक ब्रिज, दमन कन्वेंशन सेंटर और निफ्ट कैंपस जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई. वहीं लक्षद्वीप के कल्पेनी और कदमत द्वीपों में आधुनिक मल्टीपर्पज जेटी और पोर्ट सुविधाओं के निर्माण की भी शुरुआत की गई.

संबोधन में Prime Minister मोदी ने कहा कि दमन आज ‘मिनी इंडिया’ का जीवंत उदाहरण बन चुका है, जहां देश के विभिन्न हिस्सों के लोग रहते हैं और India की विविधता की सुंदर झलक दिखाई देती है. दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव के लोगों ने दशकों तक विकास के सपने देखे थे और आज वे सपने साकार होते दिखाई दे रहे हैं. कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और शहरी बुनियादी ढांचे से जुड़ी नई परियोजनाएं लोगों का जीवन आसान बनाएंगी और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करेंगी.

उन्होंने देश की आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2025-26 में India ने 7.7 प्रतिशत की विकास दर हासिल की है, जबकि 31 मार्च को समाप्त तिमाही में यह दर 7.8 प्रतिशत रही. मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और गरीब कल्याण योजनाओं की वजह से India दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है. India वैश्विक चुनौतियों के बावजूद ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ता रहेगा.

पीएम मोदी ने कहा कि यह केंद्र शासित प्रदेश Governmentी भवनों में 100 प्रतिशत सौर ऊर्जा उपयोग करने की उपलब्धि हासिल कर चुका है. दीव में दिन के समय बिजली की पूरी मांग सौर ऊर्जा से पूरी हो रही है. साथ ही रूफटॉप सोलर प्लांट के जरिए लोगों को अतिरिक्त आय का अवसर भी मिल रहा है.

स्वास्थ्य क्षेत्र का जिक्र करते हुए Prime Minister ने कहा कि एनडीए Government के लिए विकास का असली पैमाना गरीबों के जीवन में सुधार है. आयुष्मान India Prime Minister जन आरोग्य योजना के तहत गरीब परिवारों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है. पहले इस क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं थीं, लेकिन अब मेडिकल कॉलेज और पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल शिक्षा की सुविधा उपलब्ध है. सिलवासा के बाद अब दमन में भी नमो अस्पताल शुरू हो गया है.

पर्यटन को लेकर Prime Minister ने कहा कि Government स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन पर विशेष ध्यान दे रही है. ‘देखो अपना देश’ जैसे अभियानों ने लोगों को देश की विविधता जानने के लिए प्रेरित किया है. हेरिटेज टूरिज्म, बीच टूरिज्म, इको टूरिज्म, और एडवेंचर टूरिज्म जैसे क्षेत्रों को नई ऊर्जा मिल रही है.

Prime Minister ने कहा कि दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर क्षेत्र हैं और पर्यटन की असीम संभावनाएं रखते हैं. वर्ष 2021 में यहां लगभग 6 लाख पर्यटक आए थे, जबकि 2025 में यह संख्या बढ़कर करीब 50 लाख तक पहुंच गई. ब्लू इकोनॉमी को मजबूत बनाने के लिए आधुनिक पोर्ट और समुद्री बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है. लक्षद्वीप में शुरू की गई नई परियोजनाएं वहां की अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी को नई दिशा देंगी तथा क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी.

वीकेयू/एबीएम

Leave a Comment