बंगाल चुनाव: ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवान ने आत्महत्या की कोशिश की

कोलकाता, 20 अप्रैल . पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव ड्यूटी पर आए केंद्रीय रिजर्व Police बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने Monday को मुर्शिदाबाद जिले में आत्महत्या की कोशिश की.

Police के अनुसार, जवान को रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र के शक्तिपुर Police थाना इलाके से बचाया गया. उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

चुनाव ड्यूटी पर शक्तिपुर पहुंचे केंद्रीय बल के कुछ जवानों को बाजारसौ हायर सेकेंडरी हाई स्कूल में ठहराया गया है. बताया जा रहा है कि केंद्रीय रिजर्व Police बल की 142वीं बटालियन के एक हेड constable ने वहां आत्महत्या करने की कोशिश की.

यह जवान दक्षिण India के एक राज्य का रहने वाला है. उसने एक महीने पहले असम में चुनाव ड्यूटी भी की थी. एक स्थानीय सूत्र के अनुसार, उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. गोली उसके बाएं कंधे पर लगी. खून से लथपथ जवान को उसके साथियों ने बचाया.

बहरामपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में घायल जवान का इलाज चल रहा है. अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, उनकी स्थिति स्थिर है. हालांकि, फिलहाल निगरानी में रखा गया है.

इससे पहले, 14 अप्रैल की रात को दक्षिण 24 परगना जिले के फलता में विधानसभा चुनाव ड्यूटी पर तैनात केंद्रीय बल का एक जवान रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया. मृतक की पहचान कनक कोच के रूप में हुई. वह भारत-तिब्बत सीमा Police (आईटीबीपी) में constable के पद पर तैनात थे. Police का शुरुआती अनुमान है कि वह सीढ़ियों से गिर गए और गंभीर चोटें लगने के कारण उनकी मौत हो गई.

दो दिन बाद, उत्तरी 24 परगना जिले के हिंगलगंज में सीमा सुरक्षा बल की 77वीं बटालियन के कैंप में आग लगने से सीमा सुरक्षा बल के एक जवान की मौत हो गई. मृतक का नाम ज्योतिराम सिंह था. वह असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे. ज्योतिराम कैंप के ईंधन भंडारण कक्ष में गए थे तभी अचानक आग लग गई.

आग इतनी तेजी से फैली कि सीमा सुरक्षा बल के जवान को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला. नतीजतन, वह कमरे में ही फंस गए और जलने से उनकी मौत हो गई.

पीएसके

Leave a Comment