
Patna, 11 दिसंबर . बिहार में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए Police लगातार प्रयास कर रही है. इस बीच, Patna में Police और अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई. इस दौरान मुठभेड़ में जवाबी फायरिंग में Police ने एक अपराधी को पैर में गोली मारी. Police ने घटनास्थल से हथियार भी बरामद किया है. यह घटना Patna के जानीपुर थाना क्षेत्र के बग्घा टोला की बताई जा रही है.
Wednesday की देर रात Police और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात राकेश कुमार घायल हो गया. अपराधी के पैर में गोली लगी है.
Patna के वरिष्ठ Police अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने Thursday को बताया कि 30 नवंबर को जानीपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से रंगदारी मांगने और फायरिंग की सूचना Police को मिली थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर Police अधीक्षक (पश्चिमी) के नेतृत्व में इस मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया.
गठित टीम द्वारा मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर Wednesday की रात एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के क्रम में पता चला कि जिस व्यक्ति ने रंगदारी की मांग एवं फायरिंग की थी, वह घटनास्थल पर दोबारा गया है.
Police तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. इसी दौरान राकेश कुमार ने Police को देखकर फायरिंग की और भागने लगा. Police ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें राकेश कुमार के पैर में गोली लगी है. घायल अपराधी को इलाज के लिए Patna एम्स में भर्ती कराया गया है.
गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाइल और सिम बरामद किया गया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
Patna के वरिष्ठ Police अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने अपराधियों को साफ संदेश दिया है कि गोली का जवाब गोली से दिया जाएगा.
–
एमएनपी/एसके