बदायूं में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

बदायूं, 14 अप्रैल . उत्तर प्रदेश के बदायूं में Monday देर रात Police मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अभय गिरफ्तार हो गया. बदमाश के पास से पिस्टल, दो तमंचे और 10 कारतूस बरामद किए गए हैं.

Police अधिकारियों ने बताया कि एचपीसीएल प्लांट में डीजीएम सुधीर गुप्ता और डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा के हत्याकांड में शामिल 50,000 के इनामी बदमाश अभय प्रताप सिंह उर्फ कल्लू को Police ने फिरोजाबाद जिले से गिरफ्तार कर लिया गया. यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई है.

उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बदमाश अभय फिरोजाबाद में रुका हुआ है. सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए Police ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में पता चला कि हत्याकांड को अंजाम देने के लिए उसने अजय प्रताप सिंह को असलहा उपलब्ध कराया था. इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर Police असलहा बरामद करने गई थी.

Police अधिकारियों ने बताया कि बदमाश अभय प्रताप उर्फ कल्लू फरार हो गया था और एक बंद मकान में उन असलहे को छिपा दिया था. इसे बरामद करने के लिए Police टीम अभय प्रताप सिंह उर्फ कल्लू को लेकर बंद मकान पर पहुंची थी. तभी उसने लोडेड तमंचे से Police टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक constable को भी गोली लग गई.

इसके बाद Police ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश अभय प्रताप सिंह उर्फ कल्लू के पैर में गोली लग गई. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. बदमाश के पास से पिस्टल, दो तमंचे और 10 कारतूस बरामद किए गए हैं.

Police अधिकारियों ने टीम की त्वरित और साहसी कार्रवाई की सराहना की. बदायूं के सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने कहा, “यह ऑपरेशन अपराध को नियंत्रित करने और न्याय सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. आरोपी एक बड़ा खतरा था और उसकी गिरफ्तारी एक महत्वपूर्ण सफलता है.” अभय पर हत्या, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत कई केस दर्ज हैं. Police इस मामले में आगे की जांच कर रही है ताकि कल्लू के अन्य साथियों या अपराधों का पता लगाया जा सके.

एसएके/पीएम

Leave a Comment