
झालावाड़, 9 अगस्त . Rajasthan के झालावाड़ जिले के रटलाई थाना क्षेत्र स्थित रिझोन गांव में Sunday सुबह पति-पत्नी के फंदे से लटकने का मामला सामने आया है. इस घटना में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है.
रटलाई थाना अधिकारी लोकेश मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि Sunday सुबह Police को सूचना मिली कि रिझोन गांव में एक घर के कमरे में पति-पत्नी ने फांसी लगा ली है. सूचना मिलते ही Police टीम मौके पर पहुंची.
Police के अनुसार, रिझोन गांव निवासी गिर्राज और उसकी पत्नी आरती रात में खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए थे. सुबह काफी देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ. परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई. इसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा गया तो दोनों कमरे में फंदे से लटके मिले.
परिजन तुरंत दोनों को रटलाई के Governmentी अस्पताल ले गए. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद 35 वर्षीय गिर्राज को मृत घोषित कर दिया. वहीं, पत्नी आरती बेसुध हालत में जमीन पर पड़ी थी और उसकी सांसें चल रही थीं. उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे तुरंत झालावाड़ के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहां आरती का आईसीयू में इलाज जारी है.
लोकेश मीणा ने बताया, “प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों ने एक ही कमरे में फांसी लगाई थी. पति की मौत हो चुकी है. पत्नी की हालत अभी नाजुक बनी हुई है.”
Police ने मृतक गिर्राज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया. वहीं, आरती के होश में आने के बाद ही उसके बयान दर्ज किए जाएंगे. अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. गांव में इस घटना के बाद मातम का माहौल है.
पड़ोसियों का कहना है कि गिर्राज और आरती की शादी को कई साल हो चुके थे. दोनों के बीच किसी तरह का विवाद पहले सुनने में नहीं आया था. परिवार में आर्थिक तंगी या पारिवारिक कलह थी या नहीं, इस बारे में Police जांच कर रही है. कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. आरती के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत और आत्महत्या के प्रयास के कारणों का पता चल पाएगा.
–
एससीएच/डीकेपी