मुंबई: ड्रग्स तस्करी मामले में दंपति गिरफ्तार, 2 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ बरामद

Mumbai , 1 दिसंबर . Mumbai क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक सेल की कांदिवली यूनिट ने ड्रग्स तस्करी के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार किया है. क्राइम ब्रांच ने उनके पास से 500 ग्राम हेरोइन बरामद किया, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है.

क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि उन्हें गुप्त जानकारी मिली थी कि कांदिवली इलाके में दो लोग ड्रग्स सप्लाई करने आने वाले हैं. इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए Police ने जाल बिछाया.

Police को कुछ ही देर बाद महिला समेत दो संदिग्ध दिखाई दिए. क्राइम ब्रांच ने इन्हें पकड़ लिया. इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर उनकी तलाशी ली. इस दौरान उनके पास से हेरोइन बरामद की गई. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मीरा रोड इलाके के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि आरोपी पति-पत्नी घर में ही ड्रग्स बनाने का काम करते थे और उसके बाद इन्हें सप्लाई करते थे.

क्राइम ब्रांच ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जिसने उन्हें चार दिनों के लिए Police कस्टडी में भेज दिया. क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने में जुट गई है कि आखिर यह ड्रग्स किसे सप्लाई करते थे और कहां से ला रहे थे.

ऐसा ही मामला Gujarat से भी सामने आया. Ahmedabad सिटी क्राइम ब्रांच ने वडाज से एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है और 35.77 लाख रुपए कीमत का मेफेड्रोन जब्त किया है.

अधिकारियों ने बताया कि क्राइम ब्रांच को पक्की जानकारी मिली थी कि Rajasthan के रहने वाले कमलेश बिश्नोई और उनकी पत्नी राजेश्वरी, जो वडाज में अखबार नगर सर्कल के पास खाट कॉलोनी में रहते थे, अपने घर से नशीले पदार्थ जमा कर रहे थे और बांट रहे थे.

एएमटी/वीसी

Leave a Comment