
Mumbai , 1 दिसंबर . Mumbai में निकाय चुनाव नजदीक आते ही Political दलों के बीच आरोप–प्रत्यारोप तेज हो गए हैं. शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महायुति Government और भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि Maharashtra में चुनाव अब ‘पैसा फेंको, तमाशा देखो’ मॉडल पर चल रहा है.
उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि महायुति के अंदर ही मारामारी मची हुई है. उन्होंने कहा कि कुकर में जैसे उबाल आता है, वैसे ही मालवण और कोकण में आपस में ही लड़ाई शुरू हो गई है. बैग भर-भरकर पैसे पकड़े जा रहे हैं, लोग पकड़े जा रहे हैं. जो भाजपा के हैं, उन्हें क्लीन चिट दी जा रही है, जबकि अन्य पर कार्रवाई हो रही है.
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह पूरी व्यवस्था एक ‘वॉशिंग मशीन’ की तरह चल रही है. “किसी को भी इसमें डालो, वो धुलकर ही बाहर आता है.”
उद्धव ठाकरे ने भाजपा के मंत्री जयकुमार गोरे पर भी करारा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि यह मंत्री बाहर से ‘गोरे’ हैं, लेकिन मन से ‘काले’. “उनका कहना है कि अगर पति तुम्हें 100 रुपए नहीं देता, तो Chief Minister तुम्हें 1500 रुपए दे रहे हैं. यह पति-पत्नी में झगड़ा लगवाने जैसा है. 1500 रुपए देकर निष्ठा खरीदने की कोशिश हो रही है.”
Chief Minister शिंदे पर हमला जारी रखते हुए उद्धव ने कहा, “ये लोग महिलाओं से कह रहे हैं कि पति को छोड़कर Chief Minister पर भरोसा करो. यह कैसी सोच है? किस प्रकार का भ्रष्टाचार है? ऐसे लोगों के हाथों में हम Mumbai नहीं दे सकते.”
उद्धव ठाकरे ने कहा कि Maharashtra की जनता यह सब देख रही है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी.
इसके साथ ही Mumbai में बढ़ते प्रदूषण को लेकर उन्होंने Government पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि Mumbai में आज जिस तरह का प्रदूषण देखा जा रहा है, ऐसा कभी पहले नहीं हुआ था. उन्होंने सवाल उठाया कि प्रदूषण की यह स्थिति आखिर क्यों पैदा हुई?
–
एएमटी/वीसी