Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
प्रवासी,कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय

न्यूजीलैंड की उपलब्धियां गिना पीएम मोदी ने मंच से कहा- ‘हमने आपसे बहुत कुछ सीखा’

न्यूजीलैंड की उपलब्धियां गिना पीएम मोदी ने मंच से कहा- ‘हमने आपसे बहुत कुछ सीखा’

ऑकलैंड, 11 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi ने भारतीय समुदाय के भव्य समारोह ‘किआ ओरा मोदी’ में न्यूजीलैंड की खूबी, जड़ों से जुड़े रहने के इरादे और दुनिया की तकदीर बदलने के जज्बे की जमकर तारीफ की. मंच से India के Prime Minister ने कहा, “हमने न्यूजीलैंड से बहुत कुछ सीखा है.”

Prime Minister ने अपने संबोधन में भारत-न्यूजीलैंड की जर्नी को खास बताया. उन्होंने कहा, “India और न्यूजीलैंड के रिश्ते में यादें भी हैं, दोस्ती भी है, वैल्यूज भी है और कमीटमेंट भी है. न्यूजीलैंड की सुंदर परंपरा अचछे से डिफाइन करती है. यहां सदियां से एक वाका शब्द लोगों को जोड़ता आया है. यह हमारी शेयर्ड जर्नी का प्रतीक है. यही वाका एक नई यात्रा पर निकलने के लिए तैयार है. हमारे सामने अवसरों से भरा खुला समुद्र है. हवाएं हमारे साथ है, समंदर की विशाल लहरे हमारे साथ है. इच्छाशक्ति का नीला आसमान हमारे साथ है. पाने को बहुत कुछ है और मैं जानता हूं कि हम सफल होंगे.”

पीएम मोदी आगे बोले, “आप सभी जानते हैं कि India हजारों वर्ष पुरानी सभ्यता है जो आज अपनी प्राचीनता को सहेजते हुए आधुनिकता को स्वीकार कर रहा है. हर युग में, हर दौर में India ने खुद को ट्रांसफॉर्म किया है. इसका कारण है हमारी सीखने की ललक. India सबसे सीखता है.”

फिर उन्होंने उन खूबियों की बात की जो न्यूजीलैंड को खास बनाता है. बोले, “हमारे लिए सामने वाले देश की जनसंख्या नहीं, जनकल्याण की भावना मायने रखती है और इसलिए हमने न्यूजीलैंड से भी बहुत कुछ सीखा है और अब भी सीख रहे हैं. यह वो देश है जिसने सबसे पहले महिलाओं को वोटिंग का अधिकार दिया था. आज हम देखते हैं कि यहां की सोसायटी में महिलाएं बहुत बड़े पैमाने पर योगदान दे रही हैं. India भी महिलाओं के लिए संभावनाओं के नए द्वार खोल रहा है.”

पीएम ने रूरल इकोनॉमी की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, “रूरल इकॉनोमी कैसे किसी देश की तकदीर बदल सकती है, ये न्यूजीलैंड ने करके दिखाया है. इसकी ताकत एग्रीकल्चर के इर्द-गिर्द बनाया गया, एक सक्षम इकोसिस्टम है…ये बहुत बड़ी प्रेरणा है. India जैसे छोटे किसानों वाले बड़े एग्रीकल्चर देश के लिए बहुत बड़ी सीख है. न्यूजीलैंड ने दिखाया है कि छोटे बाजार भी बड़े ब्रांड बन सकते हैं.”

–

केआर/

Share