प्रधानमंत्री के खिलाफ विवादित बयान सुनियोजित, खड़गे की स्क्रिप्ट राहुल गांधी के पास से आती है: गौरव वल्लभ

New Delhi, 21 अप्रैल . कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा Prime Minister Narendra Modi के खिलाफ दिए गए विवादित बयान को लेकर Political बयानबाजी तेज है. इस बीच भाजपा प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने Tuesday को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इसे सुनियोजित बताया.

भाजपा प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा, “यह गलती नहीं, बल्कि सुनियोजित योजना है. कभी आप हिंदुओं को बोलते हो कि उन्हें कुचल दो. आपने अपने भाषणों में एक धर्म विशेष को कहा कि नमाज बाद में पढ़ो, पहले हिंदुओं को कुचल दो. खड़गे के पास यह स्क्रिप्ट राहुल गांधी के यहां से आती है. उन्हीं के कहने पर वह यह सब करते हैं. दोनों में समानता है और वे परिवारवाद के मॉडल को आगे बढ़ाते हैं.”

उन्होंने कहा, “ये परिवारवाद की राजनीति करने वाले लोगों को एक ही समस्या है कि एक साधारण परिवार में जन्मा व्यक्ति देश का Prime Minister कैसे बन गया. मल्लिकार्जुन खड़गे गाली देते जाएं, देश के लोग गाली का जवाब हमें आर्शीवाद से देंगे. आप गाली दीजिए, हम गाली का जवाब गुड गवर्नेंस से देंगे. उनके प्रवक्ता गाली देते हैं, उनके अध्यक्ष चुने हुए Prime Minister को गाली देते हैं. वे संविधान की किताब लेकर घूमते हैं, क्या उसमें लिखा हुआ है कि वह Prime Minister को अपशब्द बोलें?”

भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा, “गाली देने से वे खुद छोटे बन रहे हैं. इससे उन्हें सत्ता नहीं मिलेगी, बल्कि इससे वे उतने ही दूर होते जाएंगे. अगले 50 साल तक देश में उनका कोई स्थान नहीं है. वह सिर्फ गाली दे सकते हैं. वे एआईएडीएमके को गाली दे रहे हैं. अगर आज उनसे डीएमके अलग हो जाए तो वह उनको गाली देना शुरू कर देंगे, लेकिन डीएमके उनसे अलग नहीं होगा, क्योंकि परिवारवाद का जो मॉडल खड़गे का ही है, वही मॉडल डीएमके का भी है. खड़गे जैसे अपने परिवार के लोगों को Political पदों पर सेट करने पर लगे हैं, वही डीएमके का मॉडल है. कांग्रेस पार्टी को इस घृणा का जवाब हम आगे देंगे और 2047 में विकसित India बनाकर देंगे.”

उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, “अरविंद केजरीवाल इस युग के सबसे बड़े भ्रष्टाचारी नेता हैं. जो सुचिता के नाम पर राजनीति में आए, उन्होंने करोड़ों रुपए का कंबोड लगाया. जो अपने बच्चों की झूठी कसम खा सकता है, उस व्यक्ति से क्या अपेक्षा की जा सकती है? वे देश के संविधान पर हमला कर रहे हैं और न्यायपालिका पर नकारात्मक माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं. केजरीवाल का मॉडल लोकतंत्र नहीं, बल्कि अफरातफरी का मॉडल है. वे अपनी बातों से न्यायपालिका को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हम वो संभव नहीं होने देंगे.”

उन्होंने टीएमसी को घेरते हुए कहा, “सीएम ममता बनर्जी ने हमारे आस्था के कुंभी महाकुंभ के लिए अशब्दों का प्रयोग किया था. उसके लिए अभी तक माफी नहीं मांगी. उनके मन में एक ही धर्म विशेष के लिए प्यार है, और दूसरी कहीं जगह है तो वह घुसपैठियों के लिए है. उनकी राजनीति का आधार तुष्टीकरण है.”

उन्होंने पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को घेरते हुए कहा, “पप्पू यादव का बेहद निंदनीय, निम्न-स्तरीय और घटिया बयान है. वो सांसद हैं, और इसकी मर्यादा रखनी चाहिए. मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता. वो राहुल गांधी के साथ ज्यादा उठ-बैठ रहे हैं और उनकी महिला-विरोधी मानसिकता सामने आ चुकी है. उन्हें राहुल गांधी से कम मिलना चाहिए. उन्हें देश की आधी आबादी से हाथ जोड़कर माफी मांगनी चाहिए.”

एससीएच/डीकेपी

Leave a Comment