
Bengaluru, 21 अप्रैल . कर्नाटक के Bengaluru के बाहरी इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां ‘वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल’ के बहाने एक युवती ने अपने प्रेमी की कथित तौर पर हत्या कर दी. Police ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है.
यह घटना बिदादी थाना क्षेत्र में Tuesday को सामने आई. मृतक की पहचान 27 वर्षीय किरण के रूप में हुई है, जबकि आरोपी युवती का नाम प्रेमा बताया गया है. दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे और पिछले कुछ समय से रिश्ते में थे.
Police के अनुसार, युवती ने कथित तौर पर किरण को अपने घर बुलाया और ‘विदेशी अंदाज’ में प्रपोज करने की बात कही. भरोसा दिलाकर उसने पहले उसकी आंखों पर पट्टी बांधी और फिर हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए. जब किरण ने इसका कारण पूछा तो उसने कहा कि यह “वेस्टर्न स्टाइल” है और शांत रहने को कहा.
इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे वह जिंदा जल गया. Police को यह भी जानकारी मिली है कि युवती ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया.
शुरुआत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने दावा किया कि वह बाथरूम में थी और बाहर आकर देखा कि किरण ने खुद को आग लगा ली है. हालांकि, cctv फुटेज और प्रारंभिक जांच में सामने आया कि किरण अपने साथ कोई पेट्रोल नहीं लाया था, जिससे Police को शक हुआ कि पेट्रोल पहले से ही घर में रखा गया था.
Police ने यह भी पाया कि घटना में आरोपी को कोई चोट नहीं आई, जिससे उस पर शक और गहरा गया. पड़ोसियों ने युवक की चीख-पुकार सुनकर Police को सूचना दी, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
घटना के तुरंत बाद बिदादी Police मौके पर पहुंची और युवती को हिरासत में ले लिया. Police अब हत्या के पीछे के मकसद और वीडियो रिकॉर्ड करने के कारणों की जांच कर रही है.
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक किसी अन्य लड़की से शादी की तैयारी कर रहा था और आरोपी के कॉल व मैसेज से बच रहा था.
फिलहाल Police मामले की जांच कर रही है और आधिकारिक बयान का इंतजार है.
–
डीएससी