‘कांग्रेस को विदाई की तैयारी करनी चाहिए’, जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर निशाना

New Delhi, 6 जुलाई . Himachal Pradesh के पूर्व Chief Minister और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य की कांग्रेस Government पर केंद्र से मिली आपदा राहत राशि के उपयोग को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र Government द्वारा धन उपलब्ध कराने के बावजूद प्रभावित क्षेत्रों में न तो पर्याप्त मरम्मत कार्य हुए और न ही लोगों को राहत मिल पाई.

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस Government की कार्यशैली पर निशाना साधते हुए पंचायतों और नगर निकायों के चुनावी नतीजों को जनता की नाराजगी का संकेत बताया. साथ ही पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए विपक्ष पर भी पलटवार किया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात हुई. जब वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात होती है तो राज्य के मुद्दों पर चर्चा जरूर होती है. गृह मंत्री से चर्चा हुई कि पिछली बार बारिश के दौरान हुए नुकसान की भरपाई और मरम्मत का काम नहीं किया गया, जबकि केंद्र Government ने इसके लिए पैसा दे दिया था.

उन्होंने राज्य Government पर निशाना साधते हुए कहा कि सड़कें अभी भी टूटी हुई हैं, पानी नहीं पहुंच रहा है और लोगों के घर नहीं बन पाए हैं. इसका समाधान Government को करना चाहिए था, लेकिन Government ने इस पर ध्यान नहीं दिया. ऐसा लगता है कि उन्हें कोई मतलब ही नहीं है. वे अपनी समस्याओं से ही जूझ रहे हैं.

जयराम ठाकुर ने Chief Minister से सवाल पूछते हुए कहा कि केंद्र से मिले पैसे का इस्तेमाल क्या आपदा प्रभावित इलाकों में हुआ? क्या सड़कों की मरम्मत हुई, पानी की व्यवस्था सुधरी और नुकसान की भरपाई की गई? मेरे विधानसभा क्षेत्र में तो हालत इतनी खराब है कि जहां बसें चलती थीं, वहां इंसान भी नहीं चल पा रहा है. उन्होंने कहा कि केंद्र से मिले पैसे का इस्तेमाल कहां हुआ, इसकी जांच आने वाले समय में होगी.

उन्होंने यह भी कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र के लिए मिलने वाली राशि कम कर दी गई. हमारे यहां हुए नुकसान की भरपाई नहीं हुई. सिर्फ इसलिए क्योंकि मैं विपक्ष में हूं, Government से सवाल पूछता हूं और नीतियों पर सवाल उठाता हूं.

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को अब विदाई की तैयारी करनी चाहिए. सबसे छोटी इकाइयों के चुनाव में भी कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस के नेताओं की आंखें नहीं खुल रही हैं.

उन्होंने कहा कि पंचायतों और नगर निकायों के चुनावों में जो जनादेश आया है, उसे देखते हुए कई अधिकारी राज्य Government छोड़कर केंद्र में जाने की कोशिश कर रहे हैं. जो अधिकारी राज्य Government के साथ मिलकर गलत काम कर रहे हैं, उन्हें उसका अंजाम भुगतना पड़ेगा. जनता ने चुन-चुनकर कांग्रेस के नेताओं को हराया है और भाजपा के नेताओं को जिताया है.

पेपर लीक के सवाल पर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि जब Rajasthan में उनकी Government थी, तब 22 पेपर लीक हुए थे और छत्तीसगढ़ में 18 पेपर लीक हुए थे. उन्होंने कहा कि 86 हजार करोड़ रुपए के घोटाले करने वाले लोग भ्रष्टाचार और पेपर लीक पर किस मुंह से सवाल पूछ रहे हैं.

–

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment