वेनेजुएला में भारत का ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ पूरा, लोगों ने भारतीय मेडिकल टीम की सराहना की

काराकस, 6 जुलाई . वेनेजुएला में India का मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) मिशन ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ Monday को पूरा हो गया. इस दौरान भारतीय सेना का फील्ड हॉस्पिटल बंद कर दिया गया. यह अस्पताल 24 जून को आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंपों के बाद लोगों की मदद के लिए लगाया गया था. इन भूकंपों में 3,300 से ज्‍यादा लोगों की जान चली गई थी और पूरे देश में भारी तबाही हुई थी.

काराकास में भारतीय दूतावास ने ‘एक्‍स’ पर लिखा, “ऑपरेशन अमिस्ताद के तहत सेना का फील्ड हॉस्पिटल Monday दोपहर बंद कर दिया गया. पिछले एक हफ्ते के दौरान यहां काम करने वाली मेडिकल टीम ने अपनी सेवा और समर्पण से वेनेजुएला के लोगों का दिल जीत लिया.”

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने भी बताया कि भारतीय सेना के फील्ड हॉस्पिटल ने आपदा के बाद लोगों को समय पर इलाज और मेडिकल मदद उपलब्ध कराई.

एमईए ने ‘एक्‍स’ पर लिखा, “भारतीय सेना के फील्ड हॉस्पिटल ने वेनेजुएला में काम पूरा कर लिया है. पिछले एक हफ्ते में इस अस्पताल ने कई जरूरतमंदों को समय पर इलाज उपलब्‍ध कराया.”

इलाज कराने वाले कई लोगों और उनके परिवारों ने भारतीय मेडिकल टीम का दिल से धन्यवाद किया. उन्होंने अस्पताल में मिले इलाज और देखभाल की खूब सराहना की.

एमईए ने ‘एक्‍स’ पर कई वीडियो भी साझा किए, जिनमें लोग भारतीय डॉक्टरों और मेडिकल टीम की तारीफ करते और उनका शुक्रिया अदा करते दिखाई दिए.

अपने बेटे का इलाज कराने आई एक महिला ने India और भारतीय डॉक्टरों का धन्यवाद किया.

उन्होंने कहा, “मेरा नाम लिजेट रोड्रिग्ज है. मैं एंथनी एगुइलार्टे की मां हूं. मेरे बेटे की जांघ की हड्डी टूट गई थी, इसलिए मैं उसे यहां भारतीय मेडिकल टीम के फील्ड हॉस्पिटल लेकर आई, जहां उसका सफल इलाज हुआ. इस मुश्किल समय में वेनेजुएला के लोगों की मदद के लिए मैं India Government की दिल से आभारी हूं. एक बार फिर India और यहां के शानदार डॉक्टरों का बहुत-बहुत धन्यवाद.”

वेनेजुएला के विदेश मंत्री यवान गिल ने भी India की ओर से लगाए गए फील्ड हॉस्पिटल का दौरा किया और वेनेजुएला की जनता की ओर से India का आभार जताया.

उन्होंने ‘एक्‍स’ पर लिखा, “ऑपरेशन फ्रेंडशिप के तहत हमारे मित्र देश India ने काराकास रेसट्रैक में एक फील्ड हॉस्पिटल बनाया है, जहां भूकंप से प्रभावित लोगों को बेहतर और पूरी मेडिकल सुविधा दी जा रही है. हमें India के राजदूत पीके अशोक बाबू के साथ इस अस्पताल का दौरा करने और India की इस भावुक और मानवीय मदद को करीब से देखने का अवसर मिला. बोलिवेरियन Government और वेनेजुएला की जनता की ओर से हम India Government, India की जनता और खास तौर पर Prime Minister Narendra Modi का दिल से धन्यवाद करते हैं.”

–

एवाई/एबीएम

Leave a Comment