सनातन भारत की आत्मा, राम मंदिर देश की आध्यात्मिक चेतना का प्रमुख केंद्र है: प्रवीण खंडेलवाल

New Delhi, 6 जुलाई . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने भगवान राम और सनातन धर्म, अग्निवीर योजना, दिल्ली के एक Governmentी स्कूल में मिड-डे मील में कथित तौर पर मरी हुई छिपकली मिलने की घटना, कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी), दिल्ली की नई ईवी पॉलिसी और Prime Minister Narendra Modi के विदेश दौरे सहित कई समसामयिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने से बात करते हुए उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ द्वारा भगवान राम और सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा, “सनातन India की आत्मा और प्राण है. भगवान श्रीराम देश के करोड़ों लोगों की आस्था और श्रद्धा के केंद्र हैं और India के कण-कण में उनकी उपस्थिति महसूस की जाती है.”

उन्होंने कहा, “अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण लंबे संघर्ष का परिणाम है. इस आंदोलन का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद के दिवंगत नेता अशोक सिंघल सहित अनेक संतों और संगठनों ने किया. लाखों रामभक्तों के संकल्प और Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में मंदिर का शिलान्यास और उद्घाटन संभव हो सका. राम मंदिर आज देश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का प्रमुख केंद्र बन चुका है.”

Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अयोध्या जाकर राम मंदिर न जाने को लेकर किए गए कटाक्ष पर खंडेलवाल ने कहा, “विपक्ष के पास अब कोई सकारात्मक मुद्दा नहीं बचा है. जनता विपक्ष को लगातार नकार रही है, और इसी कारण उसके नेता केवल आरोप-प्रत्यारोप और व्यंग्य की राजनीति कर रहे हैं. जिन लोगों ने कभी राम मंदिर के अस्तित्व पर सवाल उठाए और रामभक्तों का विरोध किया, वे आज Political लाभ के लिए भगवान राम का नाम ले रहे हैं, लेकिन जनता उनके इरादों को भलीभांति समझती है.”

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा शुरू किए गए ‘राम रक्षा’ अभियान पर प्रतिक्रिया देते हुए BJP MP ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा से समझौता किया है. उनके अनुसार, ऐसे में उनके द्वारा चलाए जा रहे अभियानों को जनता गंभीरता से नहीं लेगी.

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए खंडेलवाल ने कहा, “पार्टी लगातार जनसमर्थन खो रही है. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की Political स्थिति और कमजोर होगी तथा जनता उसे लगातार अस्वीकार कर रही है.”

दिल्ली के एक Governmentी स्कूल में मिड-डे मील में कथित तौर पर मरी हुई छिपकली मिलने की घटना पर उन्होंने कहा, “यदि ऐसी घटना हुई है तो Government ने तत्काल संज्ञान लिया है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, लेकिन किसी एक घटना के आधार पर पूरी मिड-डे मील योजना पर सवाल उठाना उचित नहीं होगा.”

दिल्ली की प्रस्तावित ईवी पॉलिसी 2.0 पर उन्होंने कहा कि राजधानी को प्रदूषण मुक्त बनाना Government की प्राथमिकताओं में शामिल है. उनके अनुसार, इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार की जा रही नई नीति आम लोगों के हितों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है.

अग्निवीर योजना में संभावित बदलावों के सवाल पर खंडेलवाल ने कहा, “यह केंद्र Government की महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को अवसर मिले हैं. यदि भविष्य में योजना के स्वरूप में कोई बदलाव किया जाता है तो वह पूरी तरह देशहित और सशस्त्र बलों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया जाएगा.”

Prime Minister Narendra Modi के न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया के प्रस्तावित विदेश दौरे पर उन्होंने कहा कि इन देशों के साथ India के व्यापारिक, सामरिक और आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे. उनके अनुसार, इन यात्राओं से India की वैश्विक भूमिका और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को नई मजबूती मिलेगी.

–

एससीएच/डीकेपी

Leave a Comment