पैलेट गन कांड में एफआईआर की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना, हरीश रावत बोले- न्याय मांगना अराजकता नहीं

New Delhi, 21 अगस्त . दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए आंदोलनों के दौरान कथित तौर पर पैलेट गन के इस्तेमाल से प्रभावित साहिल के मामले में First Information Report दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस सांसद और Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी दिल्ली के संसद मार्ग Police स्टेशन के बाहर धरना दिया.

कांग्रेस का आरोप है कि पैलेट गन से घायल साहिल की आंख को गंभीर नुकसान पहुंचा है और उसकी जिंदगी प्रभावित हुई है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने राहुल गांधी के धरने को लेकर भाजपा की ओर से लगाए जा रहे अराजकता के आरोपों पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि यदि न्याय की मांग करना अराजकता है तो भाजपा नेताओं की इस समझ पर उन्हें आश्चर्य है. पैलेट गन से घायल व्यक्ति न्याय की गुहार लेकर Police के पास पहुंचा है. साहिल की आंख को नुकसान पहुंचा है और उसकी जिंदगी प्रभावित हुई है. पीड़ित Police से First Information Report दर्ज करने की मांग कर चुका है, लेकिन शिकायत दर्ज नहीं की गई.

उन्होंने कहा कि जब पीड़ित राहुल गांधी के पास पहुंचा तो विपक्ष के नेता ने Police से कहा कि उसकी First Information Report दर्ज की जाए. Police द्वारा First Information Report दर्ज नहीं किए जाने के कारण ही राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं को धरने पर बैठना पड़ा. पीड़ित व्यक्ति First Information Report दर्ज कराने की मांग कर सकता है और उसके बाद जांच की प्रक्रिया आगे बढ़नी चाहिए. नागरिक के अधिकार और न्यायालयों के पूर्व निर्देशों के अनुसार शिकायत मिलने पर कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए. जांच First Information Report दर्ज होने के बाद भी की जा सकती है. पार्टी का आंदोलन आगे और तेज होगा. संघर्ष आगे बढ़ेगा. यह संघर्ष की पुकार है और यदि अन्याय जितना बढ़ेगा, उसके खिलाफ कांग्रेस संघर्ष करेगी.

Maharashtra के पुणे में कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने भी पैलेट गन मामले को लेकर केंद्र Government पर तीखा हमला बोला. उन्होंने First Information Report दर्ज कराने की मांग के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की भी मांग की. खेड़ा ने दावा किया कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य नेता कई घंटे से संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे रहे. भारी गर्मी के बावजूद कांग्रेस नेता पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. साहिल को पहले भी राहुल गांधी ने मीडिया के सामने लाकर पैलेट गन से लगी चोटों के बारे में जानकारी दी थी. अब पीड़ित की ओर से अन्य सबूत भी सामने रखे गए हैं, जिनमें कथित पैलेट्स और एम्स की मेडिकल रिपोर्ट शामिल है.

पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि Police की ओर से यह कहा जा रहा है कि उस पर ‘ऊपर से दबाव’ है. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर Police पर वास्तव में किसी तरह का दबाव है तो यह दबाव किसका है. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से सीधे जवाब मांगते हुए कहा कि यह स्पष्ट होना चाहिए कि दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया था.

पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा की ओर से Prime Minister या गृह मंत्री का बचाव करने के लिए दूसरे नेताओं को सामने भेजने के बजाय संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति को खुद सामने आकर जवाब देना चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर First Information Report क्यों नहीं हो रही है और Police पर कथित दबाव किसका है?

पीएसके/एबीएम

Leave a Comment