कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार को समर्थन दे रही है: भाजपा नेता सीटी रवि

Bengaluru, 23 जनवरी . कर्नाटक विधानसभा में Governor द्वारा Government का तैयार किया गया भाषण पढ़ने से इनकार करने और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भाजपा की शिकायत को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है. इस पूरे मामले पर भाजपा एमएलसी सीटी रवि ने प्रतिक्रिया दी.

सीटी रवि ने कहा कि जिस मंत्री के स्टाफ को कथित रूप से रिश्वत वसूली के दौरान पकड़ा गया और गिरफ्तार किया गया, उसे तुरंत पद से हटाया जाना चाहिए था. इसके बावजूद मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया, जो यह दिखाता है कि वह पूरी लूट में शामिल है.

रवि के अनुसार, भ्रष्टाचार को लेकर शिकायतें लिखी गईं, पत्र दिए गए, लेकिन Government ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. उन्होंने दावा किया कि यह सब इस बात की ओर इशारा करता है कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार को समर्थन दे रही है.

Governor के साथ विधानसभा में हुई कथित बदसलूकी पर भी भाजपा एमएलसी ने प्रतिक्रिया दी. रवि ने कहा कि जब Governor सदन में आते-जाते हैं या भाषण के दौरान उन्हें रोकने या अपमानित करने की कोशिश की जाती है, तो नियम पुस्तिका और संविधान के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह भाजपा का लिखा हुआ नियम नहीं है, बल्कि संविधान में व्यवस्था दी गई है. ऐसे मामलों में निलंबन जैसी कार्रवाई की मांग की जा सकती है.

सीटी रवि ने यह भी कहा कि Governor के साथ जो व्यवहार किया गया, वह सभी ने अपनी आंखों से देखा है. जब घटना प्रत्यक्ष रूप से हुई है, तो किसी दूसरे गवाह की जरूरत नहीं है और अब कार्रवाई करना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है.

रवि ने कांग्रेस नेताओं के उस बयान पर भी जवाब दिया, जिसमें कहा गया था कि Governor ने राष्ट्रगान का अपमान किया है. इस पर उन्होंने साफ कहा कि उस समय राष्ट्रगान चल ही नहीं रहा था. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अगर ऐसा था, तो क्या विधानसभा अध्यक्ष, सभापति और Chief Minister , जो Governor के साथ बाहर तक गए, उन्होंने भी कोई अपमान किया? रवि ने इसे भ्रम फैलाने की कोशिश बताया.

Political तुलना करते हुए सीटी रवि ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है. उन्होंने दावा किया कि आज संसद में सबसे ज्यादा सांसद भाजपा के हैं, न कि कांग्रेस के. पुराने जमाने की बात है जब कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी हुआ करती थी. अब देश की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है.

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के पास सबसे ज्यादा विधायक, सांसद, एससी-एसटी और महिला प्रतिनिधि हैं, जो यह दिखाता है कि जनता ने किस पार्टी को वोट दिया है.

वीकेयू/एएस

Leave a Comment