
Mumbai , 29 अप्रैल . देश की राजधानी दिल्ली में बीते Saturday को दिल्ली Police की स्पेशल सेल में तैनात हेड constable नीरज द्वारा शराब के नशे में डिलीवरी ब्वॉय पांडव कुमार को गोली मारने की घटना को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है.
मामले पर भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव लगातार दिल्ली Government से सवाल कर रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने ऐसे पोस्ट को रिट्वीट कर दिया है, जिसमें बिहार के रहने वाले लोगों की तुलना बलूचिस्तान से कर दी है और सभी बिहार के लोगों से एकजुटता की मांग की है.
खेसारी लाल यादव social media के जरिए दिल्ली के जाफराकलां थाना क्षेत्र के रावता गांव में घटी घटना का जिक्र किया. सिंगर का मानना है कि पहले बिहार के लोगों को अन्य राज्यों में भाषा और आर्थिक स्थिति के आधार पर प्रताड़ित किया जा रहा है और अब बिहार के रहने वाले बेगुनाह लोगों को मौत के घाट उतारा जा रहा है. उन्होंने एक ट्वीट और रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘अब लग रहा है कि आप ठीक ही बोल रहे थे, लेकिन अब मुंह पर दही जमा के कोई फायदा नहीं. हर बिहारी मिलकर ऐसा मिसाल पैदा करे कि आगे से कोई अपने मन में भी दिल्ली वाला घृणित कार्य करने का सोचे तो रूह काप जाए, हाथ जोड़ कर विनीति है सब बिहारी से – विचारधारा कोई भी हो, इस मुद्दे पर इक्कठा हो जाइए.’
भोजपुरी सिंगर ने संजीव सिंह नाम के यूजर के ट्वीट को रिट्वीट किया है, जिसपर लिखा है, “Pakistan बलूचों और पश्तून लोगों के साथ जो करता है, India बिहारियों के साथ वही करता है.” सिंगर ने ट्वीट का खुला समर्थन किया है. इससे पहले भी उन्होंने घटना को लेकर कई ट्वीट डाले थे और घटना को बिहारी होने की सजा बताया था.
बता दें कि दिल्ली Police की स्पेशल सेल में तैनात हेड constable नीरज पर आरोप है कि उसने पहले नाम पूछा और बिहार का निवासी होने पर आगबबूला होकर गोली चला दी. घटना में पांडव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और उसके साथ मौजूद उसका दोस्त अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा है.
–
पीएस/पीएम