टीएमसी नहीं कर पा रही धांधली, इस बार हो रहा परिवर्तन : राहुल सिन्हा

कोलकाता, 29 अप्रैल . पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 142 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है. भाजपा राज्यसभा सांसद राहुल सिन्हा ने परिवार के साथ जादवपुर विजयगढ़ शिक्षा निकेतन फॉर गर्ल्स में अपना वोट डाला. उन्होने कहा कि इस बार परिवर्तन देखने को मिलने वाला है. चुनाव आयोग शांतिपूर्वक मतदान करा रहा है, जिससे टीएमसी धांधली नहीं कर पाएगी और परिवर्तन हो जाएगा.

भाजपा के राज्यसभा सांसद राहुल सिन्हा ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि टीएमसी ने जनता को इतना परेशान कर दिया था कि इस बार परिवर्तन निश्चित हो गया था. जनता की समस्याएं कोई सुनने वाला नहीं है, टीएमसी के गुंडे अपने मन से किसी को परेशान करने लगते हैं, और जनता की सहायता करने वाला भी कोई नहीं होता है.

उन्होंने कहा कि इस बार पहले के चरण में 93 प्रतिशत मतदान हुआ है इसी से पता चल रहा है कि जनता परिवर्तन करने जा रही है, पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी ज्यादा प्रतिशत वोट पड़ने वाले हैं. चुनाव आयोग और सेंट्रल फोर्स की देखरेख की वजह से इस बार हिंसा नहीं हो रही है.

ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए राहुल सिन्हा ने कहा कि राज्य Government बंगाल Police को अपना काम नहीं करने देती है, इसलिए Police कुछ नहीं कर पाती है. इस बार सेंट्रल फोर्स की वजह से कोलकाता Police भी खुलकर काम कर रही है. इतने अच्छे काम के लिए मैं सभी का धन्यवाद करता हूं.

उन्होंने कहा कि सबसे अच्छा तो मैंने देखा सेंट्रल फोर्स बुजुर्ग लोगों को पकड़कर मतदान करने ले जा रही है, इससे पता चलता है कि ये लोग सहायता कर रहे हैं, न कि किसी को नुकसान पहुंचा रहे हैं.

टीएमसी की ओर से भाजपा, चुनाव आयोग और सेंट्रल फोर्स पर मतदान न करने देने के आरोप पर BJP MP राहुल सिन्हा ने कहा कि ये लोग शुरू से झूठ बोल रहे है, यहां किसी को मतदान करने से रोका नहीं जा रहा है, लोगों की सहायता ही की जा रही है, बस जो लोग माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं उन पर ही कार्रवाई हो रही है.

उन्होंने कहा कि 4 मई को भाजपा की Government बन रही है, ये बात टीएमसी को भी पता चल गया है, इसलिए ये लोग परेशान होकर उल्टा-सीधा बयान दे रहे हैं. जनता भाजपा के साथ आ गई है और जल्द ही दिखाई भी देगा.

एसएके/पीएम

Leave a Comment