
New Delhi, 21 अप्रैल . दिल्ली Government में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के Prime Minister पर दिए गए विवादित बयान की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि खड़गे और कांग्रेस पार्टी यह बर्दाश्त नहीं कर पा रही है कि एक चाय वाला कैसे देश का प्रधानसेवक बना.
एक वीडियो जारी करते हुए दिल्ली Government में मंत्री सिरसा ने कहा कि खड़गे द्वारा पीएम के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग करना अनुचित है. यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस के किसी नेता ने देश के प्रधानसेवक के प्रति घृणा भरी और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया हो. यह कांग्रेस की पुरानी आदत रही है. कांग्रेस को सत्ता नहीं मिल रही है तो वे लगातार पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर अपनी मानसिकता को प्रदर्शित कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि खड़गे के बयान से लगता है कि उनका संविधान के प्रति विश्वास नहीं है. लोकतंत्र में विरोध हो सकता है, लेकिन देश के Prime Minister के प्रति ऐसी नफरत फैलाना बेहद शर्मनाक है. खड़गे को अपने इस बयान के लिए तुरंत देश से माफी मांगनी चाहिए.
मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि जिहादियों के लिए कवर फायरिंग करने वाली कांग्रेस को हर देशभक्त गलत ही नजर आएगा. खड़गे का बयान कांग्रेस की विक्षिप्त हालत का प्रतीक है. Prime Minister के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग करना बताता है कि कांग्रेस के पास ना मर्यादा बची, ना मुद्दे.
दिल्ली भाजपा चीफ वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि देश के Prime Minister के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल सिर्फ Political असहमति नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के जनादेश और लोकतंत्र की आत्मा पर सीधा हमला है. कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का यह बयान बेहद शर्मनाक, निम्नस्तरीय और घोर आपत्तिजनक है. यह न केवल उनकी मानसिकता को दर्शाता है, बल्कि विपक्ष की गिरती हुई Political संस्कृति का भी प्रमाण है. ऐसी भाषा देश की गरिमा को ठेस पहुंचाती है और लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान करती है. देश की जनता इस तरह की सोच को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी.
–
डीकेएम/एबीएम