
रांची, 18 अगस्त . Jharkhand प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित कांग्रेस के मंत्री और विधायकों ने Tuesday को Chief Minister हेमंत सोरेन से मुलाकात कर परीक्षा सुधार को लेकर कैबिनेट की विशेष बैठक में लिए गए फैसलों के लिए उनका आभार जताया.
कांग्रेस नेताओं ने कांके रोड स्थित Chief Minister आवासीय कार्यालय में Chief Minister से मुलाकात की. इस दौरान 17 अगस्त को Jharkhand मंत्रालय में हुई कैबिनेट की विशेष बैठक में छात्र और अभ्यर्थियों के हित में लिए गए फैसलों पर चर्चा हुई. कांग्रेस नेताओं ने Government के फैसलों का स्वागत करते हुए Chief Minister के प्रति आभार व्यक्त किया.
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि टीडीपीएल द्वारा आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने सहित अन्य फैसले विद्यार्थियों और अभ्यर्थियों के हित में महत्वपूर्ण कदम हैं. इन फैसलों से प्रभावित अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी और उनके भविष्य को लेकर बनी अनिश्चितता दूर होगी.
मुलाकात के बाद मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने Chief Minister द्वारा लिए गए ‘कठोर फैसले’ के लिए उनका आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि Government ने छात्रों से जो वादे किए हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए, इस पर भी Chief Minister के साथ विस्तार से चर्चा हुई.
Chief Minister हेमंत सोरेन ने कांग्रेस नेताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि राज्य Government का उद्देश्य Jharkhand के युवाओं और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना है. युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में Government संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ निर्णय लेती रही है और आगे भी लेती रहेगी. बैठक में राज्य में चल रही विकास योजनाओं, जनहित और छात्र कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई.
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य Government युवाओं के भविष्य और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. मुलाकात के दौरान मंत्री इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह और शिल्पी नेहा तिर्की के अलावा विधायक कल्पना सोरेन, रामेश्वर उरांव, प्रदीप यादव, कुमार जयमंगल, राजेश कच्छप, रामचंद्र सिंह, नमन विक्सल कोंगाड़ी, भूषण बाड़ा और ममता देवी सहित अन्य नेता मौजूद रहे.
–
एसएनसी/डीकेपी