
New Delhi, 30 मई . गोवा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने गोवा की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और प्रगति की सराहना की.
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “गोवा के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. अतुलनीय प्राकृतिक सुंदरता और जीवंत भावना से समृद्ध गोवा, संस्कृति, सद्भाव और प्रगति का एक चमकता प्रतीक बना हुआ है. 1987 के इस ऐतिहासिक दिन पर, पूर्व Prime Minister राजीव गांधी के नेतृत्व में, गोवा ने गर्व के साथ India गणराज्य में राज्य का दर्जा प्राप्त किया था. गोवा के लिए निरंतर शांति, समृद्धि और एक उज्ज्वल भविष्य की कामना.”
Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, “गोवा के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं. गोवा सचमुच India की सबसे अनमोल भूमियों में से एक है, जो अपनी मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध इतिहास और अद्वितीय सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है. राज्य के निरंतर विकास, समृद्धि और सफलता की कामना करता हूं.”
वायनाड सांसद प्रियंका गांधी ने लिखा, “गोवा के जीवंत लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं! कामना है कि यह राज्य शांति, समृद्धि और हर गोवावासी के सम्मान के साथ निरंतर प्रगति करता रहे.”
गोवा कांग्रेस के प्रभारी माणिकराव ठाकरे ने लिखा, “गोवा राज्य स्थापना दिवस के इस शुभ अवसर पर, हम राज्य की शाश्वत सांस्कृतिक समृद्धि और उसकी सुदृढ़ लोकतांत्रिक विरासत का उत्सव मनाते हैं. कांग्रेस परिवार गोवा के जुझारू लोगों को गहरे सम्मान के साथ बधाई देता है.”
वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने राज्य को भ्रष्टाचार और अनियंत्रित व्यवसायीकरण से बचाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा, “गोवा संस्कृति, पहचान, विरासत और यहां के लोगों की भावना है. इस ‘गोवा राज्य दिवस’ पर, आइए हम गोवा को भ्रष्टाचार, अनियंत्रित व्यवसायीकरण और उस राजनीति से बचाएं जो हमारे भविष्य को टुकड़ों-टुकड़ों में बेच रही है. गोवा वहां रहने वाली जनता का है, न कि किसी ताकतवर लॉबी का!”
केजरीवाल ने आगे कहा कि गोवा राज्य दिवस के अवसर पर भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने और शासन को व्यवसाय बनाने वालों को हराने का संकल्प लेना चाहिए.
–
एससीएच/एएस