कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर रही, टीएमसी में भगदड़ शुरू: दिलीप जायसवाल

Patna, 3 जून . बिहार Government में मंत्री दिलीप जायसवाल ने Wednesday को विभिन्न मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधा. उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य की भविष्यवाणी, Madhya Pradesh में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर सीएम मोहन यादव के बयान, कांग्रेस की राजनीति, पश्चिम बंगाल में टीएमसी की स्थिति समेत कई अन्य मुद्दों पर अपनी बात रखी.

जगद्गुरु रामभद्राचार्य द्वारा उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की जीत की भविष्यवाणी किए जाने पर मंत्री जायसवाल ने कहा कि उन्हें रामभद्राचार्य से मिलने का अवसर मिला है और वे अंतर्यामी संत हैं. उन्होंने कहा कि भले ही रामभद्राचार्य देख नहीं सकते, लेकिन उनकी मन की दृष्टि अत्यंत प्रखर है और उन्हें बहुत सी बातों का आभास होता है. उन्होंने कहा कि देश में सनातन धर्म का अपमान नहीं होना चाहिए. जायसवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इंडी गठबंधन के कुछ नेता तुष्टीकरण की राजनीति के तहत वोट बैंक के लिए देश के बहुसंख्यक सनातन समाज को अपमानित करने का काम करते हैं. उन्होंने कहा कि जात-पात खत्म करने की बात अच्छी है, लेकिन वोट बैंक की राजनीति के लिए सनातन पर हमला करना स्वीकार नहीं किया जा सकता.

कर्नाटक में डीके शिवकुमार के Chief Minister पद की शपथ को लेकर पूछे गए सवाल पर दिलीप जायसवाल ने इसे कांग्रेस का आंतरिक मामला बताया. उन्होंने कहा कि पहले सिद्धारमैया Chief Minister थे और अब शिवकुमार होंगे. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने दबाव में आकर यह फैसला लिया है और एक लोकप्रिय नेता का अपमान करने का काम किया है.

Madhya Pradesh में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने को लेकर सीएम मोहन यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि यूसीसी भाजपा का जनता से किया गया वादा है. जहां-जहां इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही है, वहां राज्य Governmentें इस विषय पर विचार कर रही हैं और भाजपा इस मुद्दे पर प्रतिबद्ध है.

Patna में शिक्षक खान सर के खान स्टडी सेंटर पर बीती रात हुई गोलीबारी और पत्थरबाजी की घटना पर उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी लोग इस घटना में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें कानून के अनुसार सजा मिलेगी.

पश्चिम बंगाल की पू्र्व Chief Minister ममता बनर्जी की टीएमसी विधायकों के साथ हुई बैठक में कई विधायकों के अनुपस्थित रहने के सवाल पर जायसवाल ने कहा कि बंगाल में टीएमसी और ममता बनर्जी की दुकानदारी अब बंद हो रही है. उन्होंने दावा किया कि जनता अब टीएमसी से दूरी बना रही है और पार्टी के भीतर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में टीएमसी के कई नेता और विधायक दूसरी दिशाओं में जा सकते हैं.

बिहार Government द्वारा राज्य के सभी अनुदानित मदरसों और संस्कृत विद्यालयों की जमीनी स्थिति की जांच के निर्देश पर मंत्री ने कहा कि यह एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है. उन्होंने कहा कि जहां भी Governmentी अनुदान दिया जाता है, वहां समय-समय पर उसकी वास्तविक स्थिति और उपयोगिता की जांच की जाती है. इसमें कोई असामान्य बात नहीं है.

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के उस बयान पर कि वंदे मातरम का पूरा गीत गाना आवश्यक नहीं है, जायसवाल ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत सोच हो सकती है. उन्होंने कहा कि Government की सोच स्पष्ट है कि वंदे मातरम देश की श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है और इसे सभी को गाना चाहिए.

पीएसके

Leave a Comment