‘डेंगू को हराने के लिए सामुदायिक प्रयास सबसे अहम,’ नड्डा ने लोगों से की भागीदारी की अपील

New Delhi, 16 मई . राष्ट्रीय डेंगू दिवस के मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने लोगों से डेंगू को लेकर जागरूक रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, पानी जमा न होने देना और आसपास का वातावरण सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है. Government निगरानी, जांच, इलाज और जागरूकता अभियान के जरिए डेंगू नियंत्रण को मजबूत बना रही है. उन्होंने कहा कि डेंगू से लड़ाई में लोगों की भागीदारी सबसे अहम है.

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने अपने social media अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा, “राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर, आइए हम सब मिलकर डेंगू की रोकथाम के बारे में जागरूकता फैलाएं और अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखें. India Government बेहतर निगरानी, ​​जांच, उन्नत उपचार और जागरूकता अभियानों के माध्यम से डेंगू नियंत्रण को लगातार सुदृढ़ कर रही है. इस वर्ष की थीम ‘डेंगू नियंत्रण के लिए सामुदायिक भागीदारी: जांचें, साफ करें और ढकें’ हमें यह याद दिलाती है कि डेंगू को हराने के लिए सामुदायिक प्रयास ही सबसे महत्वपूर्ण हैं. आइए, हम सब मिलकर एक स्वस्थ कल का निर्माण करें.”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “सावधानी, स्वच्छता, सजगता और समय पर उपचार से डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण संभव है. आइए, राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर संकल्प लें कि अपने घर, आसपास और समाज को स्वच्छ रखें, कहीं भी जलभराव न होने दें. सजग रहें, सुरक्षित रहें.”

उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने social media अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा, “डेंगू को जागरूकता से ही रोका जा सकता है. आइए, हम सभी डेंगू की रोकथाम हेतु जनजागरूकता के प्रसार का संकल्प लें और साथ ही अपने घरों के आसपास स्वच्छता रखें.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर आइए, हम सभी डेंगू के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं इसकी रोकथाम हेतु सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लें. स्वच्छता, सतर्कता और समय पर उपचार ही डेंगू से बचाव के सबसे प्रभावी उपाय हैं. अपने आसपास पानी जमा न होने दें और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पालन करें. स्वस्थ Rajasthan , सुरक्षित Rajasthan के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें.”

बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने एक्स पर कहा, “राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर आइए हम सभी डेंगू के प्रति जागरूकता फैलाने और स्वच्छता अपनाने का संकल्प लें. अपने आसपास साफ-सफाई रखें, पानी जमा न होने दें और समय पर सावधानी बरतकर स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखें. जागरूकता और सतर्कता ही डेंगू से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है.”

Madhya Pradesh के सीएम डॉ मोहन यादव ने social media एक्स पर पोस्ट कर कहा, “डेंगू से बचाव के लिए स्वच्छता, जागरूकता और सतर्कता बहुत जरूरी है. आइए, ‘राष्ट्रीय डेंगू दिवस’ पर हम सभी संकल्प लें कि अपने आसपास पानी जमा नहीं होने देंगे और जन-जन को डेंगू के प्रति जागरूक करेंगे. स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है.”

पीआईएम/एएस

Leave a Comment