ओडिशा: तूफान से तीन लोगों की मौत, सीएम माझी ने जताया दुख; आर्थिक मदद का ऐलान

भुवनेश्वर, 21 मई . Odisha के क्योंझर जिले में कालबैसाखी तूफान ने भारी तबाही मचाई है. तेज आंधी और बारिश के कारण केंदुझर टाउन थाना क्षेत्र के नरनपुर इलाके में एक टेंट का ढांचा गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं, हरिदागोठा गांव में भी एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है.

जानकारी के अनुसार, Wednesday दोपहर कालबैसाखी तूफान के प्रभाव से इलाके में तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई. नरनपुर में एक टेंट हाउस का लोहे का सामान और अन्य सामग्री एक मकान की मचान पर रखी गई थी. उसी के नीचे चार लोग सो रहे थे.

तूफान के दौरान मचान अचानक ढह गई और उसके नीचे सो रहे चारों लोग दब गए. हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही सदर तहसीलदार, फायर ब्रिगेड और Police की टीम मौके पर पहुंची. बचाव अभियान चलाकर मृतकों के शव बाहर निकाले गए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए. वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मृतकों की पहचान नरनपुर के रुगुड़ी साहि निवासी आलोक तिगिरिया, घाटगांव निवासी सागर नायक और सदांगी क्षेत्र के पेटू नायक के रूप में हुई है. घायल की पहचान नरनपुर रुगुड़ी साहि निवासी अमित नायक के रूप में हुई है.

Chief Minister ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है. साथ ही Chief Minister राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है.

Odisha Chief Minister कार्यालय की तरफ से बताया गया कि क्योंझर जिले के सदर तहसील के नरनपुर में कालबैसाखी से जुड़े तूफान के कारण हुई जनहानि पर Chief Minister मोहन माझी ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है. साथ ही Chief Minister ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को Chief Minister राहत कोष से 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है.

एएमटी/डीएससी

Leave a Comment