
Lucknow, 29 मई . उप्र के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि Police भर्ती प्रक्रियाओं में तकनीक आधारित निगरानी को और सुदृढ़ किया जाए तथा प्रत्येक चयन आरक्षण मानकों का पूर्ण पालन करते हुए पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शुचिता के साथ सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश Police को और अधिक सक्षम, आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में यह वर्ष महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रदेश Police बल में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया संचालित है.
Chief Minister Friday को उत्तर प्रदेश Police भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे. Chief Minister ने कहा कि भर्ती एवं पदोन्नति की सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समयसीमा में पूरी हों और अभ्यर्थियों की सुविधा तथा पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए. उन्होंने भर्ती बोर्ड की विश्वसनीय कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए नियमित मॉनीटरिंग और तकनीकी संसाधनों के अधिकतम उपयोग के निर्देश दिए.
बैठक में बताया गया कि वर्तमान में भर्ती बोर्ड के माध्यम से कुल 81,472 पदों पर भर्ती प्रक्रिया संचालित है. इनमें उप निरीक्षक नागरिक Police एवं समकक्ष पदों के 4,543, होमगार्ड्स के 41,424, आरक्षी नागरिक Police एवं समकक्ष पदों के 32,679, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1,352, उप निरीक्षक (गोपनीय) एवं Police सहायक उप निरीक्षक (लिपिक एवं लेखा) के 537, प्रोग्रामर ग्रेड-2 के 55, रेडियो सहायक परिचालक के 44, कुशल खिलाड़ी भर्ती के 637 तथा मृतक आश्रित भर्ती के 201 पद शामिल हैं. समीक्षा में विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं की प्रगति की जानकारी दी गई.
उप निरीक्षक नागरिक Police भर्ती-2025 के लिए डीवी/पीएसटी जून में तथा अंतिम परिणाम जुलाई के तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित है. होमगार्ड्स नामांकन-2025 के अंतर्गत डीवी/पीएसटी जुलाई में, पीईटी अगस्त में तथा अंतिम परिणाम सितंबर के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की योजना है. आरक्षी एवं समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को प्रस्तावित है, लगभग 28 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.
इसका अंतिम चयन परिणाम अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह तक घोषित करने का लक्ष्य है. कुशल खिलाड़ी भर्ती के अंतर्गत सभी 25 खेल विधाओं में परीक्षण सम्पन्न हो चुका है और अंतिम परिणाम जून 2026 के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित है. अन्य तकनीकी एवं लिपिकीय संवर्गों की भर्तियों के लिए भी चरणबद्ध कार्यवाही जारी है.
मृतक आश्रित भर्ती के प्रकरणों पर चर्चा करते हुए Chief Minister ने मानवीय और व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाते हुए नियमों को सरल बनाने के निर्देश दिए. बैठक में बताया गया कि वर्तमान में कुल 9,406 पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया संचालित है. संबंधित विभागीय परीक्षाएं और मूल्यांकन प्रक्रियाएं प्रगति पर हैं तथा चरणबद्ध रूप से परिणाम जारी किए जाएंगे.
समीक्षा में यह भी अवगत कराया गया कि वर्ष 2017 से मई 2026 तक भर्ती बोर्ड द्वारा विभिन्न संवर्गों में कुल 2,21,245 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. इसी अवधि में 1,60,819 Police कार्मिकों को पदोन्नति प्रदान की गई है. Chief Minister ने कहा कि उत्तर प्रदेश Police देश की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण Police बलों में से एक है. भर्ती एवं पदोन्नति प्रक्रियाओं को तेज, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाकर Police बल को और अधिक सशक्त किया जाएगा.
–
विकेटी/डीकेपी