सीएम योगी का ऐलान, यूपी पुलिस में इस साल होगी एक लाख नई भर्ती

Lucknow, 28 अप्रैल . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Tuesday को युवाओं को बड़ी खुशखबरी दी. उन्होंने युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि योग्य, क्षमतावान, स्वत: स्फूर्त भाव के साथ नौजवान यूपी Police बल का हिस्सा बनना चाहता है और इसके लिए भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड युवाओं को अच्छा अवसर उपलब्ध कराएगा.

उन्होंने बताया कि यूपी Police भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड इस वर्ष लगभग एक लाख नई भर्ती करने जा रहा है. पिछले तीन दिन में यूपी होमगार्ड में भी 41 हजार भर्ती के लिए परीक्षा हुई. सिविल Police, एसआई, होमगार्ड आदि की भर्ती प्रक्रिया तेजी से बढ़ी है.

Chief Minister ने उत्तर प्रदेश Police दूरसंचार विभाग में चयनित 936 प्रधान परिचालक/प्रधान परिचालक (यांत्रिक) को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नियुक्ति पत्र वितरित किए. कार्यक्रम में Police दूरसंचार विभाग पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई.

सीएम योगी ने सफल अभ्यर्थियों से कहा कि सभी चाहते थे कि ईमानदारी से भर्ती हो. डबल इंजन Government ने ऐसा माहौल बनाया है कि भर्ती निष्पक्ष व ईमानदारी से हुई. अब आपका भी दायित्व है कि साफ नीयत, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ यूपी Police के माध्यम से सेवा देकर राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें. हर भारतीय नागरिक जब अपने क्षेत्र में ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करेगा, तब पीएम मोदी के विकसित India की परिकल्पना साकार होगी. किसी व्यक्ति, जाति, मत-मजहब का अहंकार या व्यक्तिगत इच्छा राष्ट्र से बढ़कर नहीं हो सकती.

उन्होंने कहा कि जिस निष्पक्षता से Police भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई, वह 9 वर्ष पहले संभव नहीं थी. पहले प्रक्रिया ही सकुशल संपन्न नहीं होती थी. लेनदेन, नियुक्ति में भेदभाव होता था, परंतु अब पूरी प्रक्रिया में किसी को भी सिफारिश व पैसा नहीं देना पड़ता है. सिर्फ योग्यता, क्षमता व आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया संपन्न होती है. प्रदेश में ऐसा वातावरण तैयार किया गया है कि यदि क्षमता है तो आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता. अब आपको भी शुद्ध नीयत के साथ कार्य करना है. कभी बीमारू राज्य रहा उत्तर प्रदेश सामूहिक प्रयास की बदौलत अब India के विकास में योगदान दे रहा है.

सीएम योगी ने कहा कि परसों (Sunday) ही प्रदेश के 112 केंद्रों पर Police के 60 हजार आरक्षियों की दीक्षांत परेड हुई, यानी एक साथ 60 हजार आरक्षी उत्तर प्रदेश Police बल का हिस्सा बने, जो अब फील्ड में मुस्तैदी से ड्यूटी करेंगे. 9 वर्ष में उत्तर प्रदेश Police में 2.20 लाख से अधिक कार्मिकों की भर्ती संपन्न हुई है, जबकि देश के कई राज्यों में Police की कुल इतनी स्ट्रेंथ भी नहीं है. सीएम ने नवचयनितों से कहा कि आपको देश की सबसे बड़ी सिविल Police का हिस्सा बनने और दूरसंचार शाखा के जरिए 25 करोड़ की आबादी की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है.

Chief Minister ने कहा कि 9 वर्ष पहले संकट था कि कहां ट्रेनिंग होगी, लेकिन अब इस दृष्टि से जगह की कमी नहीं रही. 2017 के पहले एक बार में केवल 3 हजार Police कार्मिकों की ही ट्रेनिंग करा सकते थे, लेकिन 2025 में एक साथ 60,244 Police आरक्षियों की ट्रेनिंग यूपी के सेंटरों में हुई. इसके जरिए यूपी Police ने दिखाया कि नीयत साफ, नीति स्पष्ट और कार्य करने की दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो परिणाम लाया जा सकता है. पासिंग आउट परेड के बाद आरक्षी जनपदों में ड्यूटी के लिए निकल रहे हैं. अब इन ट्रेनिंग सेंटर्स पर आप लोगों का प्रशिक्षण शुरू होगा.

सीएम योगी ने कहा कि यूपी पहला राज्य है, जिसने 500 से अधिक कुशल खिलाड़ियों को यूपी Police बल का हिस्सा बनाया है. उसी का परिणाम है कि जब भी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पोर्ट्स मीट होती है तो यूपी Police अधिक मेडल प्राप्त करती है. देश-दुनिया में उसके मेडल की संख्या अन्य राज्यों की तुलना में ज्यादा होती है. इसके जरिए फोर्स अपनी क्षमता को भी प्रदर्शित करती है.

उन्होंने कहा कि Police की अवस्थापना सुविधाओं में वृद्धि की गई है. 2017 में 10 जनपदों में Police लाइन ही नहीं थी. कई थानों के खुद के भवन नहीं थे. Police की सामान्य सुविधाओं, बैरक आदि का अभाव था. आज 55 जनपदों में हाईराइज बिल्डिंग में Police के जवानों के बैरक व आवासीय सुविधाएं हैं. मॉडल थाने, नए फायर स्टेशन स्थापित हो रहे हैं. एसएसएफ, एसडीआरएफ, तीन नई महिला पीएसी बटालियनें गठित हुई हैं. तीन नए कानून जुलाई 2024 में लागू हुए हैं, लेकिन यूपी ने पहले ही तैयारी कर ली थी. यूपी का स्टेट फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है. ए ग्रेड की 12 एफएसएल यूनिट कार्य कर रही है. छह निर्माणाधीन हैं. हर जनपद में दो-दो मोबाइल फॉरेंसिक लैब कार्य कर रही हैं. सैंपल कलेक्ट करने के लिए निपुण टेक्नीशियन तैनात किए गए हैं.

सीएम योगी ने कहा कि Police अब केवल कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ ही प्रदेश को सिर्फ माफिया-दंगा मुक्त प्रदेश ही नहीं बना रही है, बल्कि India की इकॉनमी ग्रोथ में भी अप्रत्यक्ष रूप में योगदान दे रही है. कानून का राज विकास की पहली गारंटी है. कानून का राज स्थापित होने से देश-दुनिया का निवेशक यूपी में आ रहा है. अब हम प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित कर लेते हैं.

सीएम योगी ने दूरसंचार Police बल में नवचयनित 936 अभ्यर्थियों से कहा कि अब संचार यूनिट को और सशक्त बनाने में मदद मिलेगी. अगले 8 महीने की आपकी ट्रेनिंग महत्वपूर्ण होगी. सीएम ने युवाओं व Police कार्मिकों को फिट रहने का मंत्र दिया और कहा कि फिजिकली फिट रहेंगे तो मेंटली भी फिट होंगे और तभी ईमानदारी से देश व समाज को सेवा दे पाएंगे.

एसके/

Leave a Comment