सीएम सुवेंदु अधिकारी ने मिथुन चक्रवर्ती से उनके आवास पर की मुलाकात

कोलकाता, 16 मई . पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी Saturday को भाजपा नेता और Actor मिथुन चक्रवर्ती से मिलने उनके घर पहुंचे और उनका हाल जाना.

इस बात की जानकारी सीएमो कार्यालय से ओर से दी गई. Chief Minister ने मुलाकात के दौरान Actor को मां काली की प्रतिमा भेंट कीं. बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती और शुवेंदु अधिकारी दोनों की पश्चिम बंगाल में अच्छी लोकप्रियता है.

हालांकि, पश्चिम बंगाल के 2026 विधानसभा चुनाव में जीत के बाद सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के Chief Minister बने हैं. Chief Minister ने रविंद्र भारती विश्वविद्यालय से इतिहास में मास्टर डिग्री प्राप्त कर जनसेवा को ही अपना परिवार मानते हुए आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लिया है.

1995 में कंथी नगरपालिका के पार्षद के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख रणनीतिकार के रूप में काम किया और 2007 के नंदीग्राम आंदोलन में अहम भूमिका निभाई. सितंबर 2020 में मतभेदों के चलते वे टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे.

वहीं, Actor मिथुन चक्रवर्ती की भले ही पश्चिम बंगाल में अच्छी लोकप्रियता रही लेकिन उनका Political सफर बहुत उतार-चढ़ाव भरा रहा है. फिल्मी दुनिया में अपने अभिनय का लोहा मनवाने के बाद Actor ने पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी के निमंत्रण पर 2014 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए.

पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा. हालांकि, शारदा चिट फंड घोटाले में नाम आने के बाद उन्होंने 2016 के अंत में राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया और सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली. 7 मार्च 2021 को Prime Minister Narendra Modi की उपस्थिति में मिथुन चक्रवर्ती भाजपा में शामिल हुए. बीजेपी ने उन्हें पश्चिम बंगाल में अपना प्रमुख बंगाली चेहरा और स्टार प्रचारक बनाया. उनकी रैलियों में भारी भीड़ जुटी और उन्होंने पार्टी के लिए सघन प्रचार किया.

मिथुन चक्रवर्ती ने चुनावी राजनीति में कोई प्रशासनिक पद या चुनाव लड़ने के बजाय खुद को मुख्य रूप से पार्टी की विचारधारा का प्रचार करने और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने तक ही सीमित रखा है.

एनएस/पीएम

Leave a Comment