पुनौरा धाम पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, सीतामढ़ी में बनेगा सीतापुरम, कैबिनेट की पहली बैठक में लिया फैसला

सीतामढ़ी, 25 अप्रैल . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी Saturday को जानकी नवमी के अवसर पर मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम पहुंचे. यहां उन्होंने सीतामढ़ी महोत्सव का उद्घाटन भी किया. इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की.

सीतामढ़ी महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए Chief Minister सम्राट चौधरी ने कहा कि हजारों वर्ष पहले इस क्षेत्र में अकाल पड़ा था. उस समय माता जानकी का जन्म हुआ और फिर बारिश हुई. पिछले दिनों जब Union Minister अमित शाह और Chief Minister नीतीश कुमार भव्य मंदिर के शिलान्यास के समय पहुंचे थे, वे यहां जितना समय रहे उतनी देर बारिश होती रही.

Chief Minister सम्राट चौधरी ने कहा कि मां सीता की जन्मस्थली को पूर्ण रूप से विकसित करने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आज हमने यहां अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की है .

बैठक में हमने साफ निर्देश दिया है कि 31 दिसंबर 2028 तक मां सीता मंदिर का काम पूरा किया जाए. पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार ने घोषणा की थी कि इस इलाके को सीतापुरम बनाएंगे. आप सब को यह जानकर खुशी होगी कि हमने पहली कैबिनेट की बैठक में सीतापुरम बनाने का निर्णय लिया. यह पूरा इलाका विकसित होगा.

Chief Minister ने कहा कि मां जानकी से जुड़े स्थानों को इस जगह से जोड़ने के निर्देश भी दिए गए हैं. हमारी इच्छा है कि कोई भी व्यक्ति यहां आए तो वह कम से कम तीन दिनों तक यहां घूमे. इस इलाके का भ्रमण करे, रिसर्च करे.

उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि यहां बन रहे मेडिकल कॉलेज का नाम भी मां सीता के नाम पर होगा.

Chief Minister सम्राट चौधरी ने कहा कि आज बिहार बदल चुका है. नीतीश कुमार ने बिहार को विकास के रास्ते पर ले आए हैं, अब इसे आगे बढ़ाना है. बिहार को विकसित के साथ समृद्ध बनाना है. माता जानकी की कृपा से बिहार सदैव सुख, समृद्धि और शांति के पथ पर अग्रसर रहे, यही कामना है.

सीएम ने पुनौरा धाम मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की. इस मौके पर उन्होंने पुनौरा धाम परिसर कुंड में जलाभिषेक और आरती भी की.

एमएनपी/एएसएच

Leave a Comment